Rahul गांधी के ब्राजील मॉडल पर भाजपा का तंज, कहा- इटैलियन महिला ने भी तो…

Rahul

जयपुर डेस्क। कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष Rahul गांधी लगातार बीते कुछ समय़ से वोटचोरी का आरोप भाजपा पर लगाते रहे हैं। ऐसे में बिहार चुनाव के समय ये हमला और भी तेज हो गया है। हालांकि भाजपा के साथ ही चुनाव आयोग भी लगातार इस तरह की बातों को निराधार बताते रहे हैं। ऐसे में एक बार फिर से जब Rahul गांधी ने हरियाणा विधान सभा चुनाव के समय में भाजपा के द्ववारा वोट चोरी किए जाने की बात कही तो उन्होंने एक महिला का उदाहरण दिया।

ब्राजील मॉडल की वोटर कार्ड में तस्वीर…

Rahul गांधी ने कहा कि हमने एक महिला को नोट किया जिसने हरियाणा में हुए विधानसभा चुनाव के दौरान 20 स्थानों पर वोट डाला। उन्होंने बताया कि इस बारे में जब उनकी टीम ने बताया तो उन्होंने अपनी टीम से फैक्ट को रिचेक करने के लिए कहा। टीम के कई बार चेक किए जाने के बाद बात सही साबित हुई। Rahul गांधी ने कहा कि सबसे मजे की बात ये है कि महिला के वोटर कार्ड पर जो तस्वीर लगी है वो एक ब्राजील मॉडल की है। Rahul गांधी ने कहा कि ये कोई गलती नहीं बल्कि चुनाव आयोग के साथ भाजपा की सांठ-गांठ को दर्शाता है।

भाजपा का आया ये रिएक्शन …

Rahul गांधी द्वारा लगाए गए इन आरोपों के जवाब में भाजपा भी कांग्रेस पर हमलवार हो गई है। भाजपा नेता राधिका खेड़ा ने Rahul गांधी पर इस विषय में तंज कसते हुए कहा है कि वोट तो इटैलियन महिला ने भी डाला होगा। भाजपा लगातार Rahul गांधी द्वारा लगाए जा रहे आरोपों को निराधार बता रही है। इसके साथ ही उनका कहना है कि कांग्रेस की ये सबसे पुरानी आदत है कि वो हार को हजम नहीं कर पाते हैं। बता दें कि अभी आने वाले विधानसभा चुनाव में वोट चोरी के मुद्दे पर कांग्रेस भाजपा को घेरने का हर संभव प्रयास करेगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *