जयपुर डेस्क। Bihar विधानसभा चुनाव का अंतिम चरण संपन्न हो चुका है। Bihar के साथ ही देश के लोगों को अब चुनाव के परिणाम का इंतजार होगा। हालांकि इसके पहले लोग Exit Poll के आंकड़ों के लिए भी काफी उत्साहित होंगे। हालांकि अंतिम चरण के मतदान के दौरान में जो कुछ हुआ है वह अपने आप में काफी खास है। इसके पीछे का कारण है कि बिहार की जनता ने बढ़-चढकर लोकतंत्र के इस त्योहार में हिस्सा लिया है। लोगों ने इतनी भारी संख्या में मतदान किया है कि माना जा रहा है कि ये भारत की आजादी के बाद का सबसे बड़ा मतदान हो सकता है। सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे युवाओं के लिए Bihar चुनाव एक अच्छा विषय बन गया है क्योंकि निश्चित तौर पर इससे जुड़े सवालों के पूछे जाने की संभावना है।
रिकॉर्ड 70 प्रतिशत मतदान के आसार
बता दें कि Bihar में दूसरे चरण के मतदान के दौरान 20 जिलों की 122 सीटों के लिए लोगों ने मतदान किया था। इस संबंध में जो जानकारी मिली है उसके अनुसार 5 बजे जारी किए गए आंकड़ों में बताया गया कि सभी सीटों में मिलाकर 67 प्रतिशत तक की वोटिंग हुई है। ऐसे में चुनाव आयोग का कहना है कि ये आंकड़ा चुनाव के खत्म होने तक 70 प्रतिशत तक आरास से पहुंचने की उम्मीद है। बता दें कि अगर ऐसा होता है तो ये अपने आप में खास होगा क्यों कि आजादी के बाद पहली बार मतदान के लिए इस तरह का आंकड़ा देखने को मिलेगा।
14 नवंबर को आएंगे परिणाम
मतदान के अंत होने के बाद से एक बार फिर सभी राजनीतिक पार्टियों ने अपनी जीत के दावादरी शुरू कर दी है। हालांकि चुनाव के असली विजेता की घोषणा तो 14 नवंबर को ही होगी। बता दें कि चुनाव के दौरान बिहार में छिट-पुट घटनाओं को छोड़कर सबकुछ सामान्य ही रहा है। ऐसे में अब लोगों को Exit Polls का भी इंतजार है कि मीडिया के हिसाब से बिहार में किसकी सरकार बनते देखा जा रहा है। हालांकि बीते कुछ सालों में Exit Polls ने जनता का भरोसा खोने का काम किया है।
