Bihar चुनाव : नतीजों के पहले की भारी रात में टाइगर जिंदा है को पोस्टर विवाद में…

Bihar

जयपुर डेस्क। Bihar चुनाव के परिणाम 14 नवंबर को आने वाले हैं इसका मतलब है कि 13 नवंबर की रात को राजनीतिक गलियारों के बड़े चेहरों की नींद उड़ने वाली है। जनता के साथ ही नेताओं को भी कल परिणामों का इंतजार रहने वाला है। हालांकि Exit Poll में एक बार फिर नीतिश कुमार के साथ में एनडीए को समर्थन मिलता दिखा रहा है लेकिन महागठबंधन का मानना है कि Bihar की राजनीति में एक नई सुबह होने वाली है। हालांकि इन सबके बीच 13 तारीख के दिन में राजद और जेडीयू पोस्टर विवाद में उलझते हुए नजर आए। तो आइए जानते हैं कि क्या पोस्टर थे और उनपर दूसरी पार्टी के प्रवक्ताओं की क्या प्रतिक्रिया रही…

टाइगर जिंदा है से शुरू हुआ विवाद

Bihar के सीएम नीतिश कुमार की पार्टी JDU के एक पोस्टर से इस विवाद की शुरुआत हुई। इस पोस्टर में लिखा गया था कि टाइगर जिंदा है और इसके साथ ही पोस्टर में नीतिश कुमार की एक तस्वीर भी लगी हुई थी। इस तस्वीर पर हमलावर होते हुए राजद के नेताओं ने कहा कि टाइगर जिंदा है ये सच है लेकिन वो इसलिए जिंदा है कि 14 तारीख को परिणामों की घोषणा के बाद तेजस्वी यादव को अपना आशीर्वाद दे सके। बस, फिर क्या था दोनों ओर से बयानों का दौऱ शुरू हो गया।

राजद ने जवाब में दिया अलविदा चाचा को पोस्टर

टाइगर जिंदा है वाले पोस्टर के जवाब में राजद की ओर अलविदा चाचा का पोस्टर जारी कर दिया गया। बता दें कि कई सालों से Bihar का सीएम पद को संभाल रहे नीतिश कुमार के लिए भी ये चुनाव काफी महत्वपूर्ण है क्यों कि इस बार अगर उन्हें कामयाबी नहीं मिलती है तो निश्चित तौर पर उनका करियर खत्म हो जाएगा। इसलिए राजद ने अलविदा चाचा का पोस्टर जारी कर अपनी ओर से तो नीतिश कुमार को विदाई दे दी है। हालांकि कोई भी पार्टी कुछ भी दावे क्यों न कर ले लेकिन चीजें तो 14 नवंबर को ही साफ होंगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *