Bihar चुनाव : सीएम Yogi ने कहा- राहुल, अखिलेश औऱ तेजस्वी इंडिया गठबंधन के 3 बंदर…

Bihar

जयपुर डेस्क। उत्तर प्रदेश के सीएम योगी आदित्यनाथ हमेशा से अपने दिए हुए बेबाक बयानों के लिए जाने जाते रहे हैं। ऐसे में एक बार फिर से उन्होंने Bihar चुनाव के दौरान एक ऐसा बयान दे दिया है जो अपने आप में चर्चा का विषय बना हुआ है। दरभंगा, मुज्जफरपुर में एक रैली को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि राहुल, अखिलेश औऱ तेजस्वी इंडिया गठबंधन के 3 बंदर हैं। अपनी बात समझाते हुए सीएम योगी ने कहा कि इन तीनों को न भाजपा के किए हुए अच्छे काम न दिखाई दे रहे हैं, न सुनाई दे रहे हैं और न बोल पा रहे हैं।

घुसपैठियों पर दिया ये बयान

घुसपैठियों पर सीएम योगी ने बात करते हुए कहा कि एक बार फिर से अगर Bihar में NDA की सरकार बन जाती है तो मैं आपको भरोसा दिलाता हूं कि यहां से घुसपैठि गायब हो जाएंगे। सीएम योगी ने कहा कि इतना ही नहीं है कि सिर्फ उन्हें बाहर किया जाएगा बल्कि ये भी है कि उनकी संपत्ती को भी गरीबों में बांट दिया जाएगा।

आपस में हम नहीं लड़ने वाले हैं…

सीएम योगी ने कांग्रेस पर तंज कसते हुए कहा कि हम आपस में लड़ने वाले नहीं है। उन्होंने कहा कि हम आपस में उलझ जाएं और इसका फायदा कांग्रेस के साथ राजद ले जाए ऐसा वो सोच रहे हैं। उन्होंने कहा कि अब तक को कांग्रेस को समझ जाना चाहिए था कि आपसी लड़ाई हमारे यहां नहीं होती है। उन्होंने कहा कि अगर कोई बात हो भी जाती है तो लोग आपस में बैठकर बातों का समझौता करते हैं लेकिन बाहर के लोगों को इसका फायदा उठाने नहीं देते हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *