Bihar Election Result 2025 : चुनाव रिजल्ट से क्या खत्म हो जाएगा नीतीश का करियर, जानें क्या कहते हैं रुझान…

Bihar

जयपुर डेस्क । Bihar विधानसभा चुनाव 2025 के परिणाम आज यानी की शुक्रवार को जनता के सामने आ जाएंगे। सुबह 8 वजह से यहां वोटों की गिनती शुरु हो गई है, जिसने हर किसी का ध्यान अपनी और खींचना शुरु कर दिया है। चुनाव से ठीक पहले आए एग्जिट पोल नतीजों में एनडीए को स्पष्ट बहुमत मिलता दिखाया गया था। ऐसे में 10 बजे तक सामने आए रुझानों में कई बड़े नामचीन नेताओं को हार मिलती दिख रही हैं, जिनमें सबसे बड़ा नाम तेज प्रताप यादव का नाम सबसे प्रमुख है।

अब तक के रुझानों में इन नेताओं की दिख रही हार

अब तक आए रुझानों पर गौर करें तो Bihar की महुआ विधानसभा सीट पर जनशक्ति जनता दल के प्रमुख नेता तेज प्रताप यादव लगभग 5,823 वोटों से पीछे चल रहे हैं। इस सीट पर इनका मुकाबला लोक जनशक्ति पार्टी (राम विलास) के नेता संजय कुमार सिंह से हैं, जो आगे चल रहे हैं।

बात करें छपरा विधानसभा की यहां पर RJD नेता खेसारी लाल यादव को हार मिलती नजर आ रही है। कुम्हरार सीट पर भी कांग्रेस उम्मदीवार दूसरे नंबर पर दिख रहे हैं।

क्या इन चुनावों में बच पाएगा नीतीश का करियर

बता दें कि Bihar की 243 विधानसभा सीट पर कुल 2 चरणों में चुनाव पूरे हुए, जहां 6 और 11 नवंबर को मतदान हुए थे। चुनावों का रिजल्ट आज यानी की 14 नवंबर को सामने आएगा। यह चुनाव JDU और नीतीश कुमार के लिए बेहद ही खास है।

राजनीतिक सलाहकारों की मानें तो अगर इन चुनावों में NDA को हार मिली तो नीतीश कुमार का करियर पूरी तरह से खत्म हो जाएगा। क्योंकि महागठबंधन में उनके लिए कोई भी जगह नहीं है। ऐसे में आज का चुनावी रिजल्ट नीतिश के करियर का भी फैसला करेगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *