जयपुर डेस्क | बिहार विधानसभा चुनाव में वोटिंग से ठीक पहले केंद्रीय मंत्री और JDU नेता राजीव रंजन सिंह उर्फ Lalan सिंह पर चुनाव आयोग की गाज गिरी । मोकामा में दिए आपत्तिजनक भाषण के बाद चुनाव आयोग ने उनपर सख्त एक्शन लेते हुए FIR दर्ज की है। Lalan सिंह के बयान का वीडियो सामने आने के बाद चुनाव आयोग ने Lalan सिंह से पूछा था कि, उनके खिलाफ कार्रवाई क्यों नहीं की जाए? पहले इस मामले में उन्हें नोटिस जारी किया गया था, लेकिन अब उनपर मुकदमा दर्ज कर लिया गया है।
क्या था ललन सिंह का विवादित बयान ?
आपको बता दें कि बीते दिनों Lalan सिंह मोकामा विधानसभा सीट पर JDU प्रत्याशी अनंत सिंह के लिए प्रचार कर रहे थे। इस दौरान उन्होंने भरी जनसभा में कहा, ‘यहां के कुछ नेता हैं, जिनको चुनाव के दिन निकलने मत देना। उन्हें घर में ही बंद कर देना। अगर वो ज्यादा हाथ पैर जोडें तो उन्हें अपने साथ ले जाकर वोट गिराने देना है। सोशल मीडिया पर उनके बयान का ये वीडियो जमकर वायरल हो रहा है।
विपक्ष ने चुनाव आयोग को जमकर घेरा
Lalan सिंह के बयान के बाद विपक्षी पार्टी RJD ने इस मुद्दे को जमकर उठाया। RJD के राज्यसभा सांसद मनोज झा ने कहा, क्या Lalan सिंह का बयान चुनाव आयोग को नहीं दिख रहा है? Lalan सिंह तो प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की कैबिनेट में हैं, क्या उन्हें भी कुछ दिखाई नहीं दे रहा है। ऐसे बयानों के बाद क्या आप कह सकते हैं, कि हमारे देश में बिना डर के चुनाव हो रहे हैं?इसी के साथ RJD और कांग्रेस ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर भी इस वीडियो को पोस्ट किया। जहां उन्होंने लिखा, मोदी सरकार के मंत्री कह रहे हैं कि BJP और JDU के खिलाफ वोट करने वालों को चुनाव वाले दिन घर से निकलने मत दो। इस बयान पर चुनाव आयोग चुप क्यों है?, क्या ये निष्पक्ष चुनाव है?
