विराट और रोहित पर सख्त हुआ BCCI, कहा- ऐसा नहीं चलेगा अगर खेलना है तो…

BCCI

जयपुर डेस्क। भारतीय टीम के सबसे स्टार क्रिकेटर रोहित शर्मा विराट कोहली ने कुछ दिनों पहले ही T20 और टेस्ट क्रिकेट से संन्यास ले लिया है। हालांकि दोनों खिलाड़ियों ने वनडे में खेलना जारी रखा है और ऑस्ट्रेलिया दौरे पर दोनों खिलाड़ी लंबे अंतराल के बाद मैदान पर नजर आए थे। यह और बात है कि दोनों ही खिलाड़ियों का बल्ला शुरुआती मुकाबले में नहीं चला जिसके कारण फैंस को निराशा हाथ लगी। भारतीय टीम के हेड कोच गौतम गंभीर ने भी कुछ दिनों पहले एक इंटरव्यू के दौरान कहा था की टीम का जितना जरूरी है और इंडिविजुअल स्कोर के बारे में ज्यादा बात करना मुझे नहीं लगता कि सही होगा। ऐसे में अब BCCI ने दोनों खिलाड़ियों पर सख्ती करते हुए साफ कर दिया है कि अगर उन्हें भारतीय एकदिवसीय टीम में बने रहना है तो उन्हें यह करना होगा।

BCCI ने किया साफ खेलना है तो

BCCI में साफ तौर पर विराट कोहली और रोहित शर्मा को यह साफ कर दिया है कि अगर उन्हें एक दिवसीय टीम में बने रहना है तो उन्हें घरेलू क्रिकेट में भागीदारी करनी होगी। इस संबंध में जो जानकारी मिली है उसके अनुसार बीसीसीआई का मानना है कि दोनों ही खिलाड़ियों को फिट रहने के लिए घरेलू क्रिकेट खेलना चाहिए और अगर ऐसा नहीं करते हैं तो निश्चित तौर पर अचानक से अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट खेलने पर उनके प्रदर्शन पर फर्क पड़ेगा जिससे टीम के प्रदर्शन में भी गिरावट आएगी। हालांकि समझ में बीसीसीआई के किसी भी अधिकारी का आधिकारिक बयान नहीं आया है लेकिन मीडिया में चल रही खबरों के अनुसार दोनों खिलाड़ियों को यह साफ तौर पर कह दिया गया है।

विजय हजारे में देखेंगे रोहित और कोहली

BCCI द्वारा दी गई चेतावनी के बाद भारतीय टीम के दोनों क्रिकेट टीम के स्टार विजय हजारे ट्रॉफी में खेलते हुए दिखाई देंगे। 24 दिसंबर से शुरू होने वाले विजय हजारी ट्रॉफी में दोनों खिलाड़ियों के खेलने के लिए हामी भरना यह स्पष्ट करता है कि फिलहाल दोनों खिलाड़ी एक दिवसीय टीम के साथ जुड़ा रहना चाहते हैं। बता दे कि रोहित शर्मा ने मुंबई क्रिकेट एसोसिएशन को सूचित कर दिया है कि वह विजय हजारी ट्रॉफी के लिए उपलब्ध रहेंगे। हालांकि संबंध में अब तक विराट कोहली की उपलब्धता को लेकर कोई स्पष्ट जानकारी नहीं मिल सकी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *