जयपुर डेस्क | बिग बॉस 19 में इन दिनों Amaal मलिक और मालती चाहर के पिछले कनेक्शन की खबरें सुर्खियों में बनी हुई हैं। दोनों के कनेक्शन को देखते हुए सोशल मीडिया पर बहस छिड़ी हुई है, कि Amaal और मालती पहले से ही एक दूसरे को जानते हैं। ऐसे में बिग बॉस से बाहर हो चुके एक्स-कंटेस्टेंट आवेज दरबार ने इस मामले को लेकर एक टिप्पणी की है, जिसमें उन्होंने Amaal पर कुछ गंभीर आरोप भी लगाए हैं।
डबल गेम खेल रहा है Amaal मलिक
इस मामले को लेकर आवेज दरबार ने सोशल मीडिया पर एक ट्वीट किया है, जिसमें उन्होंने लिखा, “ Amaal बहुत ही चालाक हैं, वो सिर्फ बातें नहीं घुमाते बल्कि मेरे बारे में भी झूठ बोल चुके हैं। मालती के केस में भी वो लोगों को गलत कहानी बता रहे हैं। Amaal का कहना है कि वो मालती से सिर्फ 5 मिनट मिले थे, जबकि सच तो ये है कि वो ड्रामा कर रहे है, वो पहले से एक दूसरे को जानते हैं। Amaal साफ-साफ झूठ बोल रहे हैं और डबल गेम खेल रहे हैं।
बिग बॉस ने दिखाया सबका डबल गेम
अपने ट्वीट में आवेज ने आगे लिखा, सच कहूं तो इस गेम में शहबाज और नीलम भी एक्सपोज हो चुके हैं। इनकी हिम्मत नहीं होती की वो Amaal के सामने कुछ बोल दें, वो बस चुपचाप देखते रहते हैं। इस गेम ने सबका डबल फेस दिखा दिया है।बता दें कि आवेज दरबार बिग बॉस से बाहर हो चुके हैं। वहीं प्रणीत मोरे भी तबियत खराब के चलते बाहर आ चुके हैं। ऐसे में अब तान्या मित्तल, Amaal मलिक, मालती चाहर, कुनिका सदानंद , अशनूर कौर, फरहाना भट्ट , नीलम गिरी, अभिषेक बजाज और शहबाज बदेशा गेम का हिस्सा बने हुए हैं।
