Delhi के लालकिले के बाद अब यहां ब्लास्ट में मरे 12 लोग, कई घायल…

Delhi

जयपुर डेस्क। Delhi के लालकिले के पास हुए धमाके के बाद अब पाकिस्तान की राजधानी इस्लामाबाद में एक जिला कोर्ट के बाहर धमाके की खबर खूब स्रुर्खियां बटोर रही हैं। जानकारी के अनुसार इस धामके में अब तक 12 लोगों की मौत की सूचना है वहीं 20 से ज्यादा लोग गंभीर रूप से घायल बताए जा रहे हैं। जानकारी के अनुसार कोर्ट के बाहर पार्किंग में खड़ी एक कार में धमाका हुआ और लोगों में इसकी दहशत व्याप्त हो गई।

पाकिस्तान ने इसपर लगाया आरोप…

पाकिस्तान और अफगानिस्तान के मौजूदी हाल को देखते हुए पाक ने इस हमले के पीछे कारण अफगानिस्तान को बताया है। पाक के रक्षा मंत्री ख्वाजा ने कहा है कि पूरे पाकिस्तान के लोगों के सतर्क रहने की जरूरत है और हम युद्ध की स्थिति में हैं। उन्होंने साफ़ तौर पर इस हमले के लिए पाकिस्तान को आड़े हाथों लेते हुए कहा कि ये निश्चित तौर पर उनके द्वारा किए गए आतंकी हमले हैं। इसके साथ ही उन्होंने साफ किया कि ये मामला केवल बलुचिस्तान का नहीं है बल्कि पूरे पाकिस्तान को सतर्क रहने की जरूरत है।

Pic credit:- NDTV

बढ़ा दी गई सुरक्षा व्यवस्था, जांच में जुटी टीम

हालांकि हमले के पीछे का कारण अबतक स्पष्ट नहीं हो सका है लेकिन पाकिस्तान के सुरक्षा बलों की तैनाती वहां कर दी गई है। सुरक्षा बलों का कहना है कि हमले को देखकर लगता है कि और भी ज्यादा लोगों को निशाना बना गया था लेकिन इस हमले की चपेट में 12 ही लोग आए हैं। बता दें कि ये हमला भारी भीड़-भाड़ वाले इलाके में हुआ है और इसमें अभी मरने वाले लोगों की संख्या में इजाफा होने की संभावना है।

Delhi में भी बीती रात हुए थे धमाके

भारत की राजधानी Delhiमें भी बीती रात धमाके की आवाज ने लोगों का चैन छिन लिया था। ये धमाका लालकिले के गेट नंबर 1 के पास हुआ था। फिलहाल जो जानकारी मिली है उसके अनुसार इस धमाके में 8 लोगों की व्यक्ति की मौके पर ही मौत हो गई थी। फिलाहल इस धमाके के पीछे की जांच में पुलिस और सुरक्षा ऐजेंसियां लगी हुई हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *