Australia दौरे के बाद Kohli और रोहित का नाम लिए बिना कह दी बात- इसलिए नहीं मनाया जश्न…

Australia

जयपुर डेस्क। क्रिकेट के खेल में हार और जीत लगी रहती है, हालांकि कोच गंभीर का मानना है कि किसी भी हार को सामान्य लेना गलत है। हेडकोच ने Australia के दौरे को खत्म करने के बाद कहा है कि उन्होंने T20 में सीरीज में मिली जीत का जश्न नहीं मनाया है। हालांकि गंभीर ने कहा कि जो लड़के साथ थे मैं भी उनके साथ खुशियां मना रहा था। गंभीर का कहना है कि हमने एकदिवसीय क्षृंखला गवाई थी ऐसे में T20 सीरीज की जीत का जश्न मनाना मुझे नहीं लगता कि सही है।

रो-को का नाम लिए बिना कही ये बात

कोच गंभीर ने कहा कि हम जब देश के लिए खेलते हैं तो फिर टीम की जीत से ज्यादा कुछ औऱ महत्व नहीं रखता है। कोच गंभीर ने कहा कि हमने वनडे में पूरी कोशिश की लेकिन हम जीत नहीं पाए ऐसे में साफ है कि हार का जश्न नहीं मनाया जा सकता। उन्होंने कहा कि एक खिलाड़ी के तौर पर निजी प्रदर्शनों से खुश हो सकता हूं लेकिन एक कोच के तौर पर मुझे खुशी केवल तब होती है जब टीम का प्रदर्शन अच्छा होता है। हालांकि उन्होंने रोहित शर्मा और विराट कोहली का नाम नहीं लिया लेकिन सोशल मीडिया में लोगों का कहना है कि ये सबकुछ उन्ही के लिए था।

कोहली और रोहित का नहीं चला था बल्ला

बता दें कि Australia के खिलाफ खेले गए एकदिवसीय सीरीज में रोहित शर्मा के साथ कोहली के बल्ला लगभग शांत था। रोहित ने तो फिर भी दूसरे मुकाबले में 76 रनों की पारी खेली थी लेकिन कोहली तो पहले मैचों में अपना खाता खोलने में भी नाकाम हो गए थे। इसके बाद हालांकि तीसरे और अंतिम एकदिवसीय मुकाबले में रोहित शर्मा के बल्ले से नाबाद शतक आय़ा था और कोहली ने भी 74 रनों की नाबाद मैच विनिंग पारी खेली थी। हालांकि तब तक भारत सीरीज गवां चुका था।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *