जयपुर डेस्क । जंगल का राजा lion होता है, जो अपनी ताकत और तेज दहाड़ के कारण जाना जाता है। lion का नाम सुनकर ही लोगों की रुह कांप जाती है। लेकिन इन दिनों सोशल मीडिया पर एक ऐसा lion वायरल हो रहा है, जिसकी खूबसूरती के चर्चे हर कोई कर रहा है। इस lion के घुंघराले बाल हैं, जिसकी वजह से वो देखने में बहुत क्यूट और हैंडसम लग रहा है।
पहली बार दिखा घुंघराले बालों वाला Lion
सोशल मीडिया पर जिस lion की फोटोज वायरल हो रही हैं, उसका नाम Nzuri M6 है। जो केन्या के मशहूर मासाई मारा रिजर्व से है। इस Lion के बाल इतने कर्ली हैं, कि आपको लगेगा कि जैसे ये अभी अभी सैलून से आया हो। इस lion की फोटो को देखकर तो लोगों ने इसे Most Handsome Lion का खिताब दे दिया है। वहीं कई लोग इसे Gen-Z Lion भी कह रहे हैं।
प्रकृति का अनोखा तोहफा
आपको बता दें कि अफ्रीकी lions के बाल घने होते हैं जो गीले होने के बाद वेवी हो सकते हैं। लेकिन इतने परफेक्ट कर्ल्स नामुमकिन हैं। Nzuri के बाल ना सिर्फ घुंघराले हैं, बल्कि घने और गोल्डन भी हैं। यह उसे और भी खूबसूरत बनाती हैं। वाइल्ड लाइफ से जुड़े विशेषज्ञों की मानें तो जेनेटिक्स और मौसम की वजह से ऐसा हो सकता है। हालांकि यह प्रकृति का एक अनोखा तोहफा है। इस फोटो को Kambiz Cameo Pourghanad ने क्लिक किया है, जो उनकी सबसे यूनिक शॉट्स में से एक हैं।
सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा वीडियों
घुंघराले बालों वाले lion का वीडियों इन दिनों सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है। इंस्टाग्राम पर silent_whispers.photography नाम के अकाउंट पर इस वीडियो को पोस्ट किया गया है। इस पोस्ट को लाखों लोगों के द्वारा देखा और पसंद किया गया है। लोगों ने वीडियों के नीचे हजारों कमेंट भी किए हैं।
