बॉलीवुड एक्टर akshaye खन्ना इस समय काफी चर्चा में हैं। फिल्म ‘धुरंधर’ में अक्षय का रहमान डकैत का रोल फैंस को काफी पसंद आ रहा है। हालांकि, हाल ही में एक चौंकाने वाली खबर सामने आई है। मिली जानकारी के मुताबिक, अक्षय खन्ना को अजय देवगन की फिल्म दृश्यम 3 से हटा दिया गया है। इसके पीछे की वजह फीस में बढ़ोतरी बताई जा रही है। हालांकि, अब पैनोरमा स्टूडियो के प्रोड्यूसर कुमार मंगत पाठक ने कहा है कि दृश्यम 3 में अक्षय खन्ना की जगह जयदीप अहलावत लेंगे। NDTV को दिए इंटरव्यू में मंगत ने कहा कि अक्षय खन्ना प्रोजेक्ट छोड़ रहे हैं, इसके पीछे की वजह उनकी फीस है। जिस पर तीन बार बात हो चुकी है।

akshaye खन्ना को दृश्यम 3 से रिप्लेस कर दिया गया…
इसके अलावा, मंगत ने कहा कि अक्षय ने फोन उठाना बंद कर दिया है। जिसके चलते उनकी प्रोडक्शन कंपनी akshaye खन्ना को लीगल नोटिस भेजने की तैयारी कर रही है। अक्षय खन्ना ने अचानक लिए गए फैसले में और जानकारी देते हुए कहा कि दृश्यम 3 में अक्षय खन्ना के निभाए गए किरदार आईजी तरुण अहलावत के हेयरस्टाइल को लेकर अक्षय खन्ना के साथ कुछ अनबन थी।
‘धुरंधर’ की सक्सेस के बाद अक्षय खन्ना ने छोड़ी ‘दृश्यम 3’, भड़के प्रोड्यूसर ने भेजा लीगल नोटिस
— Chautha Khambha (@chauthakhamba) December 27, 2025
READ: https://t.co/w88x9pLQto#Dhurandhar #DhurandharMovie #Dhurandhar2 #RanveerSingh #Akhshaykhanna #Drishyam3 #Bollywood #BollywoodNews
Dhurandhar | Akshaye Khanna | Drishyam 3 | pic.twitter.com/X9BbIaVkqr
अक्षय खन्ना ने फोन उठाना बंद कर दिया….
मंगत ने आगे कहा कि उनकी टीम ने अक्षय खन्ना के साथ विवाद सुलझाने की कोशिश की। हालांकि, अक्षय ने फोन उठाना बंद कर दिया है। जिसके बाद कहा जा रहा है कि उन्हें लीगल नोटिस भेजा जाएगा। पिछली रिपोर्ट के मुताबिक, छावा और धुरंधर की सफलता के बाद अक्षय खन्ना ने अपनी फीस बढ़ाकर 21 करोड़ रुपये कर दी है।
दृश्यम 3 में अक्षय खन्ना से विग की डिमांड…
अक्षय खन्ना ने दृश्यम फ्रेंचाइजी 2022 में तरुण अहलावत का रोल किया था। बॉलीवुड हंगामा की खबर के मुताबिक, अक्षय खन्ना ने फिल्म दृश्यम 3 में विग की डिमांड की थी।
