जयपुर डेस्क । राजस्थान Police का स्लोगन है, ‘आमजन में विश्वास-चोरों में भय’। लेकिन प्रदेश में कुछ खबरें ऐसी भी सामने आती हैं, जिनसे लगता है कि अब पुलिस का भय चोरों के मन से गायब हो गया है। ऐसा ही एक मामला टोंक से सामने आया। यहां चोरों की हिम्मत इतनी बढ़ गई है, कि उन्होंने एक पुलिस वाले के घर से ही लाखों की चोरी कर ली। यह घटना अपने आप में ही एक अनोखा मामला बन गई है।
टोंक में बढ़ा चोरों का आतंक
मामला टोंक का है, जहां पुलिस लाइन में तीसरी मंजिल पर बने एक Police कांस्टेबल के घर को चोरों ने अपना निशाना बनाया। इस घर से चोरों ने लगभग 10 लाख की ज्वेलरी और डेढ़ लाख रुपये चुराए । पुलिस अधिकारी लंबे समय से पुरानी टोंक थाने में कार्यरत है।
घटना के वक्त कांस्टेबल रात्रि गश्त पर था, सुबह जब सर्दी लगी तो शाल लेने वह घर गया। वहां पहुंचकर उसने देखा कि, घर का ताला टूटा हुआ है, और सामान भी बिखरा हुआ है। कांस्टेबल ने तुरंत पुलिस को सूचना दी, जिसके बाद पुरानी थाना पुलिस ने मौके पर पंहुच कर जांच शुरू कर दी है।
Police सुरक्षा पर खड़े हुए सवाल
देखने में मामूली सी लगने वाली यह चोरी की घटना, Police सुरक्षा पर एक बड़ा सवाल पैदा करती है। टोंक में चोरियों और अपराधों की संख्या इतनी ज्यादा बढ़ गई है, कि अब पुलिस वाले भी इससे सुरक्षित नहीं हैं। इस तरह के मामलों से लोगों का पुलिस के प्रति ना सिर्फ भरोसा कम हो रहा है, बल्कि चोरों के हौंसले भी बढ़ रहे हैं। यह घटना पुलिस की नाकामी को दिखाती है। पुलिस प्रसाशन को सख्ती से इन मामलों पर कार्रवाई करनी चाहिए, वरना आज पुलिस के घर में चोरी हुई है, कल को कोई अपराधी पुलिस स्टेशन लूट कर ले जाएगा।
