इंटरनेट डेस्क। बिहार चुनावों के परिणाम के बाद से एक ओर भाजपा जीत का जश्न मना रही है तो दूसरी ओर विपक्ष इस हार के लिए बहाने बनाती हुई नजर आ रही है। इसी बीच अब भाजपा की ओर Rahul Gandhi को घेरने की भी कोशिश शुरू हो गई। भाजपा ने एक बार फिर से बिहार के हार का जिम्मेवार Rahul Gandhi को बताया है औऱ कहा है कि वो जिसके भी साथ रहेंगे वहां उसकी हार तय हो जाएगी। बता दें कि बिहार में भाजपा नंबर 1 पार्टी बनकर उभरी है वहीं कांग्रेस के स्थान 4 हो गया है।
Rahul Gandhi पर ऐसे कसा तंज
Rahul Gandhi पर तंज कसते हुए भाजपा के वरिष्ठ नेता अमित मालवीय ने कहा कि अब तक कांग्रेस राहुल गांधी के नेतृत्व में 95 हार का सामना कर चुके हैं। इसके बाद अब भी गिनती जारी है। उन्होंने कहा कि किसी एक के लिए कांग्रेस पार्टी पूरी तरह से बर्बाद होने की कगार पर पहुंच गई है लेकिन इन्हें ये समझ नहीं आ रहा है कि ये राजकुमार कभी भी राजा नहीं बन सकता है।
कांग्रेस ने चुनाव आयोग पर फोड़ा ठीकरा
कांग्रेस ने एक बार फिर से हार का ठीकरा चुनाव आयोग पर फोड़ने की कोशिश की है। कांग्रेस के वरिष्ठ नेता पवन खेड़ा ने कहा है कि रूझान आने के बाद से ही समझ आने लगा था कि मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञाने कुमार ने जनता के खिलाफ काम किया है। उन्होंने कहा कि ये हार सिर्फ महागठबंध की नहीं है बल्कि पूरे भारत की है। आप नेता ने कहा कि मैंने तो पहले ही कहा था कि चुनाव की प्रकिया को हैक कर लिया गया है। उन्होंने कहा कि इसमें कोई शक नहीं है कि बिहार के चुनाव के समय में मतदाताओं की सूचि में काफी गड़बड़ी थी और इसके लिए लगातार सवाल उठाए जाने के बाद भी कोई ठोस कदम नहीं उठाए गए।
