Bihar Result : PM Modi के हनुमान ने जला दी लंका, जानें कैसे किया कमाल…

Bihar

जयपुर डेस्क। Bihar चुनाव में चिराग पासवान की पार्टी ने शानदार प्रदर्शन करते हुए उम्मीद से ज्यादा सीट हासिल कर ली है। खुद को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का हनुमान बताने वाले चिराग पासवान की पार्टी लोजपा (RV) ने एक तरीके से जबरदस्त प्रदर्शन किया है। बता दें की चिराग पासवान की पार्टी इस बार Bihar चुनाव में 29 सीटों पर चुनाव लड़ रही थी जिसमें से 23 सीटों पर उन्होंने बड़ी जीत हासिल कर परफेक्ट स्ट्राइक रेट मेंटेन किया है। माना जा रहा है कि वह ट्रांसफर मामले में चिराग पासवान को सफलता मिली है और भाजपा के साथ ही जनता दल यूनाइटेड के समर्थकों ने चिराग पासवान का भरपूर समर्थन किया है।

2020 में नहीं था उतना अच्छा प्रदर्शन

बता दें कि 2020 में हुए विधानसभा चुनाव के समय पार्टी का परिणाम अच्छा नहीं रहा था। 2020 में हुए चुनाव में पार्टी ने 137 सीटों पर चुनाव लड़ा था जिसमें से मात्र एक सीट ही पार्टी अपने पक्ष में करने में कामयाब हो सकी। हालांकि उस दौरान चिराग पासवान की मंशा जनता दल यूनाइटेड को नुकसान पहुंचाने की थी क्योंकि वह एंटी नीतीश मुहिम पर काम कर रहे थे। राजनीतिक जानकारों की माने तो काफी हद तक चिराग पासवान इसमें सफल भी रहे थे लेकिन इस बार के प्रदर्शन को देखते हुए निश्चित तौर पर माना जा रहा है कि आने वाले समय में चिराग पासवान का बिहार की राजनीति में कद बहुत बढ़ गया है।

NDA में बढ़ेगा चिराग का कद

माना जा रहा है कि Bihar में मिली परसेंट जीत के बाद निश्चित तौर पर NDA में चिराग पासवान का कद बढ़ाने वाला है। भारतीय जनता पार्टी के कुछ बड़े नेताओं ने अपना नाम ना बताने की शर्त पर बताया कि हमेशा से चिराग पासवान को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का समर्थन मिलता रहा है। उन्होंने यह भी बताया कि नरेंद्र मोदी चिराग पासवान को काफी पसंद करते हैं और Bihar में उन्होंने यह साबित भी कर दिया है कि जैसे उन्होंने हनुमान बनकर राष्ट्रीय जनता दल की लंका में आग लगाई है वैसे ही वह विरोधियों की लंका लगा सकते हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *