Bihar Election : प्रदेश की सबसे बड़ी पार्टी बनी BJP, NDA की सरकार में अब कौन बनेगा मुख्यमंत्री? 

Bihar Election

जयपुर डेस्क । Bihar Election के बाद, 14 नवंबर को यहां की 243 सीटों पर वोट गिनती लगातार चल रही है। इस बीच भारत की इलेक्शन कमीशन ने बिहार विधानसभा चुनाव की सभी सीटों का रुझान जारी कर दिया है। चुनाव आयोग के अब तक के आंकड़ों के अनुसार बीजेपी बिहार की 85 सीटों पर बढ़त बनाए हुए है। 

इसके अलावा नीतीश कुमार की पार्टी JDU 76, तेजस्वी यादव की पार्टी RJD 34, तो वहीं JLP ( रामविलास )  22 सीटों पर बढ़त बनाए हुए है। इनके अलावा कांग्रेस और CMPIML को 6-6 सीटों पर बढ़त मिलती दिख रही हैं। इन आंकड़ो के अनुसार बीजेपी पर प्रदेश की सबसे बड़ी पार्टी बन गई है। 

BJP और JDU कार्यालयों में शुरु हुआ जश्न 

Bihar Election में एनडीए की सरकार बनने की संभावनाओं के बीच BJP और JDU के कार्यालयों में लोगों ने जश्न मनाना भी शुरु कर दिया है। JDU के नेता शंख और घंटा घडियाल बजाते हुए पार्टी के दफ्तर पहुंच रहे हैं।  इस बीच चुनावी रुझान को लेकर गिरिराज सिंह का बड़ा बयान भी सामने आया है, जिसमें उन्होंने इस जीत को PM मोदी की जीत कहा है। 

NDA की जीत के बाद ये नेता बनेगा मुख्यमंत्री 

Bihar Election के चुनावी रुझानों में NDA की जीत दिख रही है। ऐसे में बिहार की सियासी फिजाओं में यह चर्चा भी आम हो गई है, कि इस बार प्रदेश का मुख्यमंंत्री कौन होगा? हालांकि इस सवाल पर मंत्री महेश्वर हजारी का एक बयान भी सामने आ रहा है, जिसमें वो कह रहे हैं, कि NDA के जीत हांसिल करने के बाद इस बार भी नीतीश कुमार को ही प्रदेश का मुख्यमंत्री बनाया जाएगा। 

अब ये तो चुनाव रिजल्ट के बाद ही पता चलेगा की बिहार का मुख्यमंत्री कौन होगा? हो सकता है कि बिहार में NDA की जीत के बाद प्रदेश में कोई नया खेला हो जाए, और CM की कुर्सी किसी और नेता के पास चली जाएगा। अब बिहार की राजनीति में कौन मुख्यमंत्री बनेगा, यह देखना काफी दिलचस्प होगा।  

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *