Anta By Election: कांग्रेस की बढ़त पर बोले टीकाराम जूली, वसुंधरा प्रचार नहीं करती तो, बीजेपी की…

Anta By Election

जयपुर डेस्क । राजस्थान में Anta By Election के परिणामों की घोषणा से पहले नेता प्रतिपक्ष टीकाराम जूली का बड़ा बयान सामने आया है। जिसमें वे राजस्थान की पूर्व मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे के बारे में बात करते दिख रहे हैं। टीकाराम जूली का कहना है कि, ‘अंता में CM के रोड़ शो में वसुंधरा राजे के चेहरे से भीड़ दिखी, जबकि सारे काम CM इशारों पर होने चाहिए थे। 

हो जाती बीजेपी की जमानत जब्त 

अंता उपचुनावों के रुझान में कांग्रेस को बढ़त मिल रही है। इस बीच टीकाराम जूली ने दावा किया है, कि अगर वसुंधरा राजे यहां चुनाव प्रचार करने नहीं आती तो, यहां BJP की जमानत जब्त हो जाती। उन्होंने यहां 3-4 दिन तक प्रचार किया, तभी यहां की जनता उन्हें थोड़े बहुत वोट दे पाई। Anta By Election में बीजेपी की अंतरकलह खुलकर सामने आई है। अब जनता इनपर विश्वास नहीं करेगी। 

CM ने रोक दिए थे सारे काम 

टीकाराम जूली ने आगे कहा, ‘ यहां पर मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने कांग्रेस के समय के सारे कामों को बीच में ही रोक दिया। लेकिन चुनाव के समय सरकार को काम की याद आ गई। लेकिन अब जनता समझ गई है, कि जब इन्होंने 3 साल तक काम नहीं किया तो ये आगे क्या ही काम करेंगे। इसी का असर कि यहां की जनता ने प्रमोद जैन भाया को अपना खूब प्यार दिखाया। 

अंता में कांग्रेस को मिली बढ़त 

बता दें कि Anta By Election में अब तक हुई मतगणना में कांग्रेस के प्रमोद जैन भाया अन्य सभी दलों से आगे चल रहे हैं। 10वें राउंड के बाद प्रमोद भाया को 37 हजार 158, नरेश मीणा को 29 हजार 964 वोट और बीजेपी प्रत्याशी मोरपाल सुमन को 26 हजार 932 वोट मिले हैं। शाम तक वोटों की गिनती पूरी होने के बाद स्थिति पूरी तरह से साफ हो जाएगी। 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *