जयपुर डेस्क | शुक्रवार यानी की आज का दिन राजस्थान की राजनीति में हलचल लेकर आया है, क्योंकि आज अंता By-Election का रिजल्ट आने वाला है। 11 नवंबर को इस विधानसभा सीट पर मतदान हुए थे, जहां 80% चुनाव दर्ज किए गए थे। आज सुबह 8 बजे से ही बा3ंरा के पीजी कॉलेज के सेमिनार हॉल में वोटों को गिनती शुरु हो गई है, हर किसी की निगाह मतगणना पर है। इस बीच हम आपको चुनावों से जुड़ी कुछ अहम जानकारियां देंगे।
त्रिकोणिय मुकाबले में किसे मिलेगी जीत?
राजस्थान की अंता विधानसभा के By-Election में 15 प्रत्याशी मैदान में उतरें, लेकिन इस सीट पर 3 प्रत्याशियों के बीच कड़ा मुकाबला देखने को मिला। इन प्रत्याशियों में कांग्रेस के पूर्व मंत्री प्रमोद जैन भाया, बीजेपी के मोरपाल सुमन और निर्दलीय प्रत्याशी नरेश मीणा के बीच त्रिकोणिय मुकाबला देखा जा रहा है।
एग्जिट पोल और सट्टा बाजार के शुरुआती रुझानों में बीजेपी को मामूली बढ़त मिलती दिखा रहे हैं। इस सीट पर 80% मतदान ने हर किसी का ध्यान अपनी और खीचां है। राजनीतिक जानकारों की मानें तो किसी भी सीट पर इतना अधिक वोटिंग प्रतिशत सत्ताधारी दल के साथ होने का संकेत है। हालांकि वोटर्स ने किसके हक में फैसला सुनाया है, ये तो चुनाव रिजल्ट के बाद ही क्लियर होगा।
भजनलाल शर्मा की साख दाव पर
अंता का विधानसभा Election प्रदेश के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के लिए बहुत ही महत्वपूर्ण बताया जा रहा है। बताया जा रहा है कि यह By-Election सिर्फ एक सीट का नतीजा नहीं है, बल्कि मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के लिए लिटमस टेस्ट है। जहां उन्हें अपना जलवा दिखाना होगा।
आपको बता दें कि 2023 में हुए चुनावों में अंता विधानसभा सीट पर बीजेपी के कंवरलाल मीणा ने जीत का झंड़ा गाड़ा था, लेकिन उप-विभागीय मजिस्ट्रेट (एसडीएम) पर पिस्तौल तानने के मामले में दोषी पाए जाने के बाद उन्हें तीन साल की सजा सुनाई गई, जिसके चलते उनकी विधानसभा सदस्यता रद्द हो गई थी, और इसी वजह से ये उपचुनाव हुए हैं।
