Delhi Blast पर बोले अमित शाह- ऐसा सजा देंगे कि दुनिया देखेगी और…

Delhi Blast

जयपुर डेस्क। Delhi Blast पर पहली बार देश के गृह राज्यमंत्री अमित शाह का बयान आ गया है। उन्होंने गुजरात के एक सैनिक स्कूल के कार्यक्रम में वर्चुअली भागीदारी करते हुए कहा है कि दिल्ली में हुए ब्लास्ट के दोषियों को बिल्कुल भी बख्शा नहीं जाएगा। उन्होंने साफ तौर पर कहा हम आतंकियों को ऐसी सजा देंगे कि दुनिया याद रखेगी। इसके बाद किसी भी हमारे देश में इस तरह के जघन्य आरोप को करने की हिम्मत नहीं होगी। अमित शाह ने अपनी बात रखते हुए कहा कि दुनिया को ऑपरेशन सिंदूर के समय़ में ही समझ में आ गया था कि भारत अब कुछ भी सहने वाला नहीं है। उन्होंने साफ किया कि हमने ऐसी घटनाओं के लिए आज भी जीरो टॉलरेंस की नीति अपनाई हुई है।

फरीदाबाद से जुड़े हैं तार

सुरक्षा एजेंसियों की जांच में जो बात सामने आ रही है उसके अनुसार Delhi Blast के तार फरीदाबाद से जुड़े हुए हैं। उसी दिन फरीदाबाद में भारी मात्रा में अमोनियम नाइट्रेट बरामद किया गया था। इसके बाद से लगातार मीडिया में इस घटना के तार फरीदाबाद से जुड़े होने की खबर आ रही है। बता दे कि जांच में ये भी पता चला है कि इस हमले के पीछे का तुर्की के साथ पाकिस्तान का हाथ हो सकता है। हालांकि इस संबंध में अब तक सुरक्षा एजेंसियों के साथ भारत सरकार का भी कोई बयान सामने नहीं आया है।

12 लोगों की हो गई थी मौत

बता दें कि सोमवार की शाम राजधानी दिल्ली में लालकिले के पास एक जोरदार ब्लास्ट हुआ था। इस ब्लास्ट में 12 लोगों की मौत हो चुकी है और अभी भी कई लोगों की हातल गंभीर बताई जा रही है। ये ब्लास्ट लालकिले के गेट नंबर एक के पास खड़ी एक कार में हुआ था और इसके बाद इलाके में अफरा-तफरी मच गई थी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *