जयपुर डेस्क। अपने देश भारत में छेड़छाड़ के मामले काफी समान्य हैं और आए दिन Street पर इसे लेकर तमाशे देखने को मिल जाते हैं। लेकिन आज हम आज आपको जो बताने जा रहा हैं वो अपने आप में एक अलग तरह का मामला है। ऐसा इसलिए है क्यों कि एक शराबी ने किसी और के साथ नहीं बल्कि देश की राष्ट्रपति के साथ ही दिन दहाड़े छेड़खानी कर दी। हालांकि इसके बाद उसे तूरंत अरेस्ट कर लिया गया लेकिन विश्व के सामने महिला सुरक्षा और महिलाओं के प्रति पुरूष की मानसिकता पर सवाल खड़े होने लगे हैं।
ये है मामला
पहले आपको बता दें कि ये मामला भारत नहीं बल्कि मेक्सिको का है जो अब पूरी दुनिया में चर्चा का विषय बना हुआ है। मेक्सिको की राष्ट्रपति क्लाउडिया के साथ Street पर अचानक हुई छेड़खानी ने पूरी दुनिया को हिला कर रख दिया है। इस पूरी घटनाक्रम का वीडियो भी सोशल मीडिया में वायरल हो रहा है जहां मेक्सिको में अचानक एक शराबी ने राष्ट्रपति क्लाउडिया को जबरदस्ती छूने और चूमने की कोशिश की। हालांकि से तुरंत बाद सुरक्षा कर्मियों ने उसे रोक लिया और तुरंत गिरफ्तार भी कर लिया गया। वीडियो के वायरल होने के बाद पूरे देश में आरोपी के खिलाफ सख्त कार्रवाई करने की मांग उठ गई। हालांकि इसके बाद मेक्सिको की राष्ट्रपति ने जो निर्णय लिए वह अपने आप में तारीफ के काबिल है। 15 साल या उससे अधिक उम्र की महिलाएं अपने जीवन में कम से कम एक बार मानसिक या शारीरिक रूप से शोषित होती हैं। 2025 में अब तक 25000 से ज्यादा महिलाओं ने मेक्सिको में यौन उत्पीड़न के मामले में शिकायतें दर्ज कराए हैं।
राष्ट्रपति ने पेश कर दिया नेशनल प्लान
खुद के साथ हुए छेड़खानी के मामले को गंभीरता से लेते हुए राष्ट्रपति ने मेक्सिको की संसद में एक नेशनल प्लान पेश किया है। इस प्लान के तहत पूरे देश में यौन उत्पीड़न के मामलों में कड़ी सजा सुनाने को सुनिश्चित करने की दिशा में कदम उठाए गए हैं। इसके साथ ही इस प्लान में महिलाओं के साथ होने वाले मानसिक और शारीरिक उत्पीड़न के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज करने में प्रोत्साहित करने के मार्ग भी सशक्त किए गए हैं। इतना ही नहीं राष्ट्रपति द्वारा पेश किए गए प्लान में सरकारी वकीलों के साथ ही अधिकारियों को भी इस तरह के मामले में शक्ति से निपटने की ट्रेनिंग दिए जाने जैसे प्रावधान हैं।
