जयपुर डेस्क। Rashmika मंदाना आज के समय में बॉलीवुड में किसी पहचान की मोहताज नहीं हैं। बॉलीवुड में कई फिल्मों में काम कर चुकी Rashmika इन दिनों राजस्थान के उदयपुर में होने वाली अपनी डेस्टिनेशन वेटिंग के लिए भी चर्चा में है। जानकारी के अनुसार फरवरी 2026 में रश्मिका और विजय देवर कोंडा परिणय सूत्र में बंध जाएंगे। हालांकि आज जो हम बात कर रहे हैं वह दोनों की शादी के बारे में नहीं है, बल्कि Rashmika का एक विवादित बयान के बारे में है। रश्मिका का ये बयान इन दिनों सोशल मीडिया में छाया हुआ है। Rashmika इस बयान के कारण ट्रोलरों के निशाने पर आ गई हैं। पहले आपको यह बता देते हैं कि Rashmika ने यह बयान जगपतिबाबू के टॉक शो में दिया था।
पीरियड्स पर ये बोल गई थीं Rashmika
Rashmika ने टॉक शो में बातों-बातों में यह कह दिया था कि मर्दों को भी पीरियड्स के पेन का एहसास होना चाहिए। उन्हें इस बात का अंदाजा जरूर होना चाहिए कि हर महीने में एक महिला को कितने ज्यादा दर्द से गुजरने पड़ता है। इसके साथ ही पुरुषों को पता चलना चाहिए कि किस तरह वह फैंट होकर गिर भी जाती है। रश्मिका ने यह भी कह दिया कि पुरुषों को इस दर्द का अंदाज़ होना बहुत जरूरी है ताकि वह महिलाओं की परेशानियों को समझ सकें। रश्मिका के बयान का वीडियो सोशल मीडिया में तेजी से वायरल हो रहा है और इस पर लोगों की मिली जुली प्रतिक्रिया देखने को मिल रही है। कुछ लोगों का कहना है कि पुरुष किस दर्द से गुजरते हैं इस बात का अंदाजा महिलाओं को है ही नहीं। मर्दों के दर्द को कोई नहीं समझने वाला तो फिर आपको सिर्फ महिलाओं की क्यों पड़ी है…
Rashmika को देनी पड़ी सफाई
सोशल मीडिया में बुरी तरह से ट्रोल होने के बाद Rashmika को सफाई देनी पड़ी। एक्ट्रेस ने कहा कि मेरे कहने का गलत मतलब निकल गया है। उन्होंने कहा कि मैं सिर्फ ये कहना चाहती थी कि महिलाओं को काफी कुछ झेलना पड़ता है लेकिन मैंने यह नहीं कहा कि पुरुष अपनी जिंदगी में कुछ नहीं झेलते। रश्मिका ने कहा कि मैं एक पढ़ी-लिखी महिला हूँ, और मुझे पता है कि मैं क्या कह रही हूँ। फिर भी अगर इसका कोई गलत मतलब निकालना चाहता है तो वह उसकी मर्जी है।
