जयपुर डेस्क। भारत के सबसे अमीर परिवारों में गिने जाने वाले अंबानी परिवार को लेकर हमेशा खबरें आती रहती है। सास बन चुकी Nita Ambani आज भी अपनी लाइफस्टाइल को लेकर सुर्खियों में बनी रहती है कभी उनके ड्रेस की चर्चा होती है तो कभी किसी और महंगे चीजों की। यह Nita Ambani पर सूट भी करता है क्योंकि वह दुनिया की सबसे पांच अमीर महिलाओं में से गिनी जाती हैं। इन दिनों जो Nita Ambani को लेकर मीडिया में खबर चल रही है वह उनके पानी की बोतल के बारे में है। आपको बता दें की नीता अंबानी के पास जो पानी की बोतल है उसका नाम एक्वा दी क्रिस्टलो ट्रिब्यूट ए मोदीगलियानी है। इस बोतल को डिजाइन करने वाले व्यक्ति का नाम फर्नांडो अल्टमीरानो है जो दुनिया में अपनी विशेष वस्तुओं के लिए जाने जाते रहे हैं। ये सिर्फ एक सामान्य पानी की बोतल नहीं है बल्कि यह 24 कैरेट सोने से ज्यादा हुआ एक रत्न है।
सबसे महंगी बोतल में सबसे महंगा पानी
Nita Ambani की पानी की बोतल सिर्फ महंगी ही नहीं है बल्कि इसके अंदर पिया जाने वाला पानी भी दुनिया का सबसे महंगा पानी है, जो फ्रांस और फिजी आइसलैंड से आता है। इसका स्वाद सबसे अलग होता है। Nita Ambani की पानी की बोतल में सिर्फ सोना चढ़ा हुआ नहीं है बल्कि इस पर एक आकृति भी बनाई गई है जो चेहरे की तरह है। अब इसकी तस्वीरें सोशल मीडिया में वायरल हो रही है। अब आपको बता देते हैं कि इस पानी की बोतल की कीमत 49 लाख रुपए है। हालांकि Nita Ambani के पास इस तरह की कई लग्जरी चीज हैं जो अंबानी साम्राज्य की चमक-दमक को दिखाती है।
सास बनने के बाद नहीं हुआ बदलाव
भारतीय संस्कृति में माना जाता है कि जब कोई महिला सास बन जाती है तो निश्चित तौर पर उसके रहन-सहन में अंतर आने लगता है। सास बनने के बाद महिला खुद से ज्यादा अपनी बहू को सजाने में ध्यान देती है। हालांकि अंबानी परिवार में इस तरह की कोई चीज देखने को नहीं मिल रही है क्योंकि दोनों बेटों की शादी के बाद भी Nita Ambani के लाइफ स्टाइल में कोई परिवर्तन देखने को नहीं मिला है। हालांकि नीता अंबानी का हर रूप देश के लोगों को पसंद आता है क्योंकि वह समाज सेवा के काम में काफी सक्रिय रहती हैं।
