SA Vs IND का कोलकाता टेस्ट इसलिए होगा खास, सिक्के के एक तरफ गांधी तो दूसरी ओर…

IND Vs SA

जयपुर डेस्क। SA Vs IND जाने वाली 2 मैचों की टेस्ट क्षृंखला की शुरूआत कोलकाता के ऐतिहासिक मैदान ईडन गार्डंस से होगी। ये मुकाबला अपने आप में काफी खास होने वाला है क्यों कि इस मैच के लिए पहले बार कुछ ऐसा होगी जो पहले कभी नहीं हुआ है। वो बताने के पहले आपको ये बता दें कि कोलकाता में 6 साल के इंतजार के बाद ये टेस्ट क्रिकेट की वापसी हो रही है। ऐसे में यहां के लोगों के लिए भी ये अपने आप में काफी खास होने वाला है। कोलकाता के लोगों को हमेशा से क्रिकेट का अच्छा प्रशंसक माना जाता रहा है। 

इस बार गांधी-मंडेला ट्रॉफी होगा नाम

बता दें कि इस बार SA Vs IND के बीच होने वाली ट्रॉफी का नाम किसी पूर्व खिलाड़ी के नाम पर नहीं होने वाला है बल्कि ये दोनों देशों के ऐतिहासिक पुरूष के नाम पर होगा। इस बार इस ट्रॉफी का नाम गांधी-मंडेला के नाम से होगा। इसके साथ ही सिक्के में भी गांधी-मंडेला ही दिखाई देंगे। हालांकि ये अंतराष्ट्रीय क्रिकेट में पहला प्रयोग है लेकिन लोगों का मानना है कि इसमें कुछ भी गलत नहीं है। लोगों का कहना है कि ये मौके हैं जब अपने देश के लोगों के लिए कुछ खास किया जा सकता है।

गिल के लिए एक और परीक्षा

बता दें कि भारत के टीम के लिए कप्तान गिल की भूमिका बहुत महत्वपूर्ण होने वाली है। भारत की टीम पहली बार गिल की कप्तानी में अपनी जमीन पर टेस्ट क्रिकेट खेलने वाली हैं। इंग्लैंड के खिलाफ खेली गई क्षृंखला में भारत की टीम सीरीज को ड्रॉ कराने में कामयाब हो गई थी। हालांकि सभी मैचों के परिणाम के लिए फैंस को 5वें दिन तक का इंतजार करना पड़ा था। इस बार भी भारत के फैंस को अपनी टीम से SA Vs IND इसी तरह की उम्मीद होगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *