जयपुर डेस्क। भारत की राजधानी Delhi Blast के बाद से लगातार खुफिया एजेंसियां जांच में जुटी है। इस संबंध में जो जानकारी मिल रही है उसके अनुसार पहलगाम हमले के बाद दिल्ली अटैक को लेकर जैश-ए-मोहम्मद ने पहले ही संकेत दे दिये थे। इस संबंध में जो खबरें मीडिया में चल रही है उसके अनुसार कहा गया है कि पहलगाम हमले के बाद जो मैगजीन जैश-ए-मोहम्मद ने प्रकाशित की है उसके अनुसार उसमें साफ तौर पर कहा गया था कि गजवा-ए हिंद और जिहाद की तैयारी करो। हालांकि अबतक ये स्पष्ट नहीं हो पाया है कि ये मैसेज दिल्ली धमाके की कड़ी के साथ जुड़ा हुआ था।
मसूज अजहर की बौखलाहट हो सकती है कारण
बताया जा रहा है कि Delhi Blast के पीछे आतंकी मसूज अजहर की बौखलाहत हो सकती है। बता दें कि पाकिस्तान पर किए गए ऑपरेशन सिंदूर के बाद से लगातार मसूज अजहर नाराज है जिसमें उसके परिवार के भी कई लोगों की मौत की सूचना मिली थी। इसके बाद से लगातार आतंकी संगठनों द्वारा महिलाओं की भर्ति पर जोर देने की बात कही जा रही है। दिल्ली में भी हुए धमाके के पीछे भी एक महिला जिसका नाम डॉ शाहीन बताया जा रहा है का हाथ होने की पूरी संभावना है।
8 लोगों की हो गई थी मौत
बता दें कि Delhi Blast में 8 लोगों की मौके पर ही मौत हो गई थी और 12 से ज्यादा लोग घायल बताए जा रहे हैं। हालांकि अब तक इस संबंध में खुलासा नहीं हो सका है कि इस हमले के पीछे भारत के लोगों के साथ क्या कोई पाकिस्तान का कनेक्शन था ये नहीं। फिलहाल जांच में जो जानकारी मिल रही है वो हैरान इसलिए कर रही है क्यों कि इसमें जिनसे पूछताछ की जा रही है वो पढ़े-लिखे लोग हैं।
