Miss Universe 2025 में मनिका दिला देगी खिताब, जानें सोशल मीडिया में क्या बोलती पब्लिक…

Miss Universe

जयपुर डेस्क। सोशल मीडिया में लगातार मनिका विश्वकर्मा की सुंदरता के साथ ही लोग उनकी हाजिर जवाबी के फैन हो रहे हैं। सोशल मीडिया में लोग लगातार दावा कर रहे हैं मनिका विश्वकर्मा भारत की ओर से भेजी जाने वाली अबतक की सबसे खूबसूरत प्रतिभागी हैं। Miss Universe प्रतियोगिता में भाग लेने वाली मनिका इस बार भारत को रिप्रजेंट करने वाली हैं। बता दें कि थाईलैंड में इस बार Miss Universe 2025 का आयोजन किया जा रहा है।

जवाब ने भी जीत लिया दिल

मनिका से जब इंटरव्यू में ये पूछा गया कि Miss Universe में भाग लेना हर एक लड़की का सपना होता है लेकिन आपको क्या लगता है कि ये एक लड़की की जर्नी है या फिर इससे ज्यादा भी कुछ है। इसके जवाब में पहले तो उन्होंने हामी भर दी लेकिन इसके बाद जो कहा वो अब सोशल मीडिया में वायरल हो रहा है। मनिका ने कहा कि ये सिर्फ एक लड़की की जर्नी नहीं है क्य़ों कि मेरी मां ने मुझे इस काबिल बनाया कि मैं भाग ले पा रही हूं, इसके साथ ही मेरे दोस्त और परिवार के लोगों ने मुझे हर कदम में सहयोग दिया। इसके साथ ही पहले भाग लेने वाली लड़कियों ने देश को एक दिशा दिखाई। उन्होंने कहा कि मेरे साथ ही ये कई लड़कियों की जर्नी है। मनिका का ये जवाब अब सोशल मीडिया में भी वायरल हो रहा है।

मनिका के लिए देश में बना माहौल

मनिका का जवाब सुनकर देश के लोगों में माहौल बन गया है कि जल्द ही वो Miss Universe 2025 बनेंगी। हालांकि ये दावा लोगों का सोशल मीडिया पर ही है क्यों कि अभी इस प्रतियोगिता में काफी कुछ होना बाकि है। ये स्पष्ट है कि लोग लगातार मनिका का सोशल मीडिया में साथ दे रहे हैं और उनकी सुंदरता इन दिनों सोशल मीडिया में सेंसेशन बनी हुई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *