Delhi ब्लास्ट के बाद राजस्थान अलर्ट, खाटूश्याम जी के दर्शन के लिए नियमों में…

Delhi

जयपुर डेस्क। देश की राजधानी Delhi में हुए धमाके के बाद से देशभर में सुरक्षा ऐजिंसिया अलर्ट हो गई हैं। राजस्थान में भी प्रशासन के साथ सरकार हाई अलर्ट पर है। ऐसे में खाटूश्याम जी के दर्शन के लिए आ रहे लोगों के लिए नियमों में बदलाव किए गए हैं। लोगों से उनके बैग को कही और रखकर आने के लिए कहा गया है। इसके साथ ही दर्शन के लिए आने वाले लोगों के लिए सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए हैं। इस संबंध में बात करते हुए मंदिर प्रशासन ने बताया कि हमें सरकार और पुलिस प्रशासन की ओर से सतर्क रहने के लिए कहा गया है। बता दें कि गाड़ियों की पार्किंग के लिए मंदिर के बाहर 7 स्थानों के सुनिश्चित किया गया है जहां पुलिस के जवानों की तैनाती की गई है।

Pic credit :- AajTak

दरगाह और गोविंद देव जी के मंदिर के बाहर…

दरगाह और गोविंद देव जी के मंदिर के बाहर भी पुलिस बल की तैनाती कर दी गई है। लोगों की जांच के बाद ही उन्हें मंदिर और दरगाह में प्रवेश के लिए अनुमति मिल रही है। बताया गया है कि ख्वाजा मोइनुद्दीन चिश्ती अजमेर के दरगाह के बाहर आरएसी के जवानों की तैनाती की गई है। सरकार दिल्ली में हुए धमाकों के बाद अलर्ट मोड पर नजर आ रही है।

सीएम भजनलाल ने दिए थे निर्देश…

Delhi हमले के बाद सूबे के सीएम भजन लाल शर्मा ने प्रशासन को सतर्क रहने के लिए कहा था। इसके साथ ही उन्होंने साफ तौर पर कहा था कि पुलिस को अलर्ट मोड में काम करने की जरूरत है और ऐसे हालात में धार्मिक स्थल, रेलवे स्टेशन, बस अड्डे महत्वपूर्ण प्रतिष्ठानों पर विशेष नजर रखने के लिए कहा था। सीएम भजन लाल शर्मा ने कहा था कि प्रशासन को इन हालातों में अलर्ट रहने की जरूरत है। बता दें कि Delhi के लालकिले के पास हुए धमाके में 8 लोगों की मौत के बाद से देशभर में सुरक्षा एजेंसिया सतर्क हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *