जयपुर डेस्क। देश में काफी समय से गर्भवती महिलाओं के भ्रूण की जांच के लिए कानून बनाया गया है। हालांकि इसके बाद भी लगातार देशभऱ से अवैध लिंग परिक्षण के मामले सामने आते रहते हैं। खासकर Rajasthan, हरियाणा और गुजरात में सबसे ज्यादा लिंग परिक्षण के मामले सामने आते हैं। ऐसे में एक मामले में Rajasthanऔर हरियाणा की संयुक्त PCPNDT की टीम ने एक आरोपी को अवैध रूप से लिंग परिक्षण करने के आरोप में गिरफ्तार किया है। आरोपी का नाम अवधेश है और ये कार्रवाई बड़ाऊ गांव में जाल बिछाकर की गई है।
7 बार पहले भी हो चुका है गिरफ्तार
बता दें कि आरोपी इसी मामले में पहले भी 7 बार गिरफ्तार किया जा चुका है। इस बार 8वीं बार आरोपी को गिरफ्तार किया गया है। जानकारी मिली है कि उसने इस बार इस अपराध को करने के लिए नेपाल से पोर्टेबल अल्ट्रासाउंड मशीन मंगवाई थी। इसके बाद से वो लगातार महिलाओं से 40-50 हजार रुपए की डिमांड कर रहा था। पुलिस ने बताया कि आरोपी को पहले भी कई बार गिरफ्तार किया जा चुका है।
पुलिस ने भेजी डमी ग्राहक, फिर…
आरोपी को रंगे हाथों पकड़ने के लिए पुलिस के साथ ही PCPNDT की टीम ने एक 5 माह की महिला को आरोपी के पास भेजा। जांच के बाद आरोपी ने बता दिया कि पेट में लड़की है और उसके बाद आरोपी ने 50 हजार रुपए भी महिला से ले लिए। हालांकि फिर महिला के इशारे पर पुलिस ने आकर आरोपी के गिरफ्तार कर लिया। इन सबमें आरोपी का साथी मौके से 25 हजार लेकर भागने में फरार हो गया।
