Shashi Tharoor के इस बयान ने अब BJP और Congress सबको किया नाराज, जानें क्या कहा…

Shashi Tharoor

जयपुर डेस्क। इन दिनों अपने लेख के लिए सुर्खियां बटोर रहे Shashi Tharoor ने एक बार फिर से माहौल को गर्मा दिया है। इस बार लाल कृष्ण आडवाणी को जन्मदिन की बधाई देने के दौरान Tharoor ने कुछ ऐसा कह दिया जिसपर एक बार फिर से कांग्रेस उनके पीछे पड़ गई है। हालांकि Tharoor के इस बयान से भाजपा के लोग भी ज्यादा खुश नहीं हो रहे हैं। तो आइए जानते हैं कि आखिर Tharoor ने ऐसा क्या कह दिया है…

आडवाणी, इंदिरा औऱ राजीव गांधी जैसे

लाल कृष्ण आडवाणी को जन्मदिन की बधाई देते हुए Shashi Tharoor ने एक ट्वीट किया। ट्वीट में थरूर ने कहा कि जनसेवा के लिए उनकी अटूट भावना का वो सम्मान करते हैं साथ ही उनके जैसे और भी तेजस्वी लोगों को देश की राजनीति में आने के लिए एक मिसाल मानते हैं। थरूर ने इसके बाद कहा कि मेरे हिसाब से उनमें इंदिरा गांधी औऱ राजीव गांधी की झलक दिखने को मिलती है। इसी बात पर कांग्रेस के साथ ही भाजपा भी थरूर के बयान की इस बात पर अपनी असहमति जताने में जुट गए।

कांग्रेस ने किया बयान से किनारा…

बीते कुछ समय से Tharoor के दिए जा रहे बयानों से कांग्रेस के नेता किनारा करते हुए नजर आ रहे हैं। इस बार भी कुछ ऐसा ही मंजर देखने को मिला। कांग्रेस के वरिष्ठ नेतचा औऱ सुप्रिम कोर्ट के वकील संजय हेगड़े ने Tharoor के इस बयान पर कड़ा विरोध जताया औऱ कहा कि मुझे तो ऐसा बिल्कुल नहीं लगता है कि आडवाणी जी के कोई भी गुण उनसे मिलते थे। उन्होंने साफ तौर पर कहा कि माफ किजिएगा मिस्टर खरूर- नफरत के बीज फैलाना जनसेवा नहीं है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *