Crime एट पिक : लेस्बियन पार्टनर, रोमांस… बेटे के मर्डर के आरोप में मां अरेस्ट…

Crime

जयपुर डेस्क। आज के समय में लोगों के पुलिस के लिए Crime केसेज को सॉल्व करना आसान नहीं है। अगर आप इस बात को नहीं मानते हैं तो निश्चित तौर पर इस खबर को पढ़ने के बाद मानने लगेंगे। ये मामला तमिलनाड्डु के कृष्णागिरी जिले से सामने आया है जहां एक महिला पर उसी के 5 महीने के बेटे की हत्या का आरोप लगा है। पुलिस ने मामले की जांच के बाद आरोपी महिला और उसकी समलैंगिक पार्टनर को गिरफ्तार कर लिया है। फिलहाल पुलिस कुछ भी कहने से बच रही है लेकिन माना जा रहा है कि पुलिस ने केस को सॉल्व कर लिया है।

ये है मामला

तमिलनाड्डु के कृष्णागिरी जिले में एक दिहाड़ी मजदूर के रूप में काम करने वाले सुरेश और 26 साल की भारती की शादी 6 साल पहले हुई थी। दोनों को इस शादी से 2 बेटियां भी हैं और 5 महीने पहले एक बेटे को जन्म दिया है। पति का कहना है कि एक दिन अचानक से उसकी पत्नी ने उसे फोन पर बताया कि उसका बेटा बेहोश हो गया है। दोनों ने बेटे को अस्पताल में दिखाया तो डॉक्टर ने बच्चे को मृत घोषित कर दिया। इसके बाद अस्पताल से आकर परिवार ने विलाप किया औऱ फिर उसका अंतिम संस्कार कर दिया गया।

ऐसे सामने आया मामला…

पति सुरेश ने पुलिस को बताया कि एक दिन फोन की चैटिंग एक महिला के साथ देखकर उसे शक हुआ कि कुछ गलत चल रहा है। इसके बाद उसने फोन को चेक किया तो पता चला कि उसकी पत्नी का करीब 2 सालों से एक महिला के साथ में समलैंगिक रिश्ता था। बेटे के जन्म के बाद से दोनों को मिलने में परेशानी हो रही थी इसलिए पत्नी ने अपने बेटे की गला दबाकर हत्या कर दी। पुलिस का कहना है कि उसने पुलिस को वो रिकॉर्डिंग भी भेजी है जिसमें उसने अपने बेटे का गला दबादर हत्या करने की बात को कबूल किया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *