अपनी एक्टिंग से लाखों दिलों पर राज करने वाले एक्टर Dharmendra इन दिनों हेल्थ इश्यूज के चलते परेशान हैं। बीतें कई दिनों से उनकी तबियत खराब चल रही है, जिस वजह से वे मुंबई के ब्रीच कैंडी अस्पताल में भर्ती हैं। बताया जा रहा है कि धर्मेंद्र पिछले कई दिनों से ICU में हैं, लेकिन इस खबर को कन्फर्म नहीं किया गया था, ताकि लोग उनसे मिलने ना पहुंचे।
वेंटिलेटर पर शिफ्ट हुए धर्मेंद्र ?
खबरें आ रही हैं कि अब Dharmendra की तबीयत ज्यादा खराब हो गई है, जिस वजह से उन्हें वेंटिलेटर पर शिफ्ट किया गया है। हालांकि इस मामले पर अभी तक अस्पताल प्रशासन और परिवार की तरफ से कोई भी आधिकारिक बयान सामने नहीं आया है।
बता दें कि इससे पहले 3 नवंबर को धर्मेंदर की दूसरी पत्नी हेमा मालिनी ने धर्मेंद्र की हेल्थ को लेकर अपडेट दिया था। पैपराजी के पूछे जाने पर हेमा ने कहा था, अब सब ठीक है।
अभी भी एक्टिंग में एक्टिव हैं धर्मेंद्र
वर्तमान में Dharmendra की उम्र लगभग 89 साल है। लेकिन उनकी उम्र कभी भी उनके काम के बीच नहीं आई है। आखिरी बार उन्हें ‘रॉकी और रानी की प्रेम कहानी’ और ‘तेरी बातों में ऐसा उलझा जिया’ में एक्टिंग करते हुए देखा गया था।
वर्तमान में अभी भी धर्मेंद्र के पास काफी सारे फिल्म प्रोजेक्ट हैं, जिसमें उन्हें काम करना है। बता दें की वे आने वाले दिनों में वे फिल्म ‘इक्कीस’ में दिखाई देंगे, जहां वो अमिताभ बच्चन के नाती अगस्त्य नंदा के साथ नजर आएंगे।
भरी-पूरी फैमली के मुखिया हैं धर्मेंद्र
धर्मेंद्र के निजी जीवन पर बात करें तो वे एक भरी-पूरी फैमली के मुखिया हैं। Dharmendra ने दो शादी की थी, जिनसे उनके कुल 6 बच्चे हैं और 13 नाती-नातिन, पोते-पोतियां हैं। बिमारी के समय में उनका परिवार उनके साथ है, और उनकी बेटियों को भी US से बुला लिया गया है। बता दें कि धर्मेंद्र की तबीयत खराब होने की खबरों के बीच उनके फैंस उनकी तबियत ठीक होने की कामना कर रहे हैं।
