राजधानी Jaipur में ‘धड़ाम’ की आवाज के बाद पसरा सन्नाटा, पुलिस और रेस्कयू…

Jaipur

जयपुर डेस्क। बीते कुछ दिनों से लगातार राजधानी Jaipur में हादसों का ताता लगा हुआ है। अभी लोहामंडी में डंपर से कुचले जाने वाले लोगों की मौत के 12 दिन भी नहीं बीते हैं और एक बार फिर से जयपुर में एक मल्टी स्टोरी की ब्लिडिंग की गिरी दीवार गिरने की खबर ने हड़कंप मचा दी। जानकारी के अनुसार अचानक इस हादसे में दिवार के मलबे में अंदर 4 लोगों के फंसे होने की सूचना मिली है। खबरे के लिखे जाने तक सिर्फ एक को ही मलबे से बाहर निकाला जा सका है।

ऐसे हुआ हादसा,मच गया हड़कंप…

राजधानी Jaipur के सुभाष नगर में दोपहर के करीब 1 बजे अचानक से तब हड़कंप मच गया जब एक मल्टी स्टोरी की ब्लिडिंग की दीवार अचानक से गिर गई। दीवार के गिरने की आवाज इतनी जबरदस्त थी कि थोड़े समय तक लोगों को समझ में ही नहीं आय़ा कि आखिर में हुआ क्या है… हालांकि थोड़ी देर में लोगों को समझ आ गया कि ये कोई धमाके की नहीं बल्कि दीवार के गिरने की आवाज थी। बताया गया है कि ये दीवार एक निर्माणाधीन मल्टी स्टोरी की ब्लिडिंग की थी जिसके मलबे में 4 लोग फंस गए।

पुलिस औऱ सिविल डिफेंस टीम मौके पर पहुंची


घटना के बारे में सूचना मिलने के तुरंत बाद मौके पर पुलिस औऱ सिविल डिफेंस टीम पहुंच गई। इसके बाद स्थानील लोगों की मदद से उन्होंने रेस्कयू ऑपरेशन शुरू किया औऱ एक मजदूर को मलबे से निकालने में उन्हें कामयाबी भी मिली। इसके बाद मजदूर को इलाज के लिए SMS अस्पताल में भर्ति किया गया है। खबर लिखे जाने तक मलबे में फंसे बाकी के मजदूरों को निकालने के प्रयास किया जा रहा है।

एक बार फिर दिखी लापरवाही

स्थानीय लोगों ने बताया कि इस इलाके में जगह की कमी के कारण कंस्ट्रक्शन काम के लिए हमेशा से परेशानी होती है। लोगों का कहना है कि ये घटना आम है कि लोग कंस्ट्रक्शन के समय में परेशान होते रहते हैं। लोगों का कहना है कि स्थिति ये है कि यहां कभी कोई अप्रिय घटना के होने पर कोई व्यवस्था नहीं है और रेस्कूय टीम को यहां पहुंचने के लिए भी काफी मशक्कत करने की जरूरत है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *