Zareen Khan के बेटे जायद खान के हाथ में मटकी !, लोग बोले- खान कब से…

Zareen Khan

जयपुर डेस्क। जायद खान और सुजैन खान की मां Zareen Khan की अंतिम संस्कार की तस्वीरें आने के बाद से लोगों में कन्फयूजन की स्थिति बनी हुई है। लोग ये समझ नहीं पा रहे हैं कि आखिर एक मुस्लिम परिवार ने हिंदू तौर-तरीके से अंतिम संस्कार क्यों किया। अगर आप भी इन तस्वीरों को देखकर सोचने को मजबूर हो रहे हैं तो फिर आपको परेशान होने की जरूरत नहीं है। इसके पीछे का कारण है कि आप CNX NEWS की खबर पढ़ रहे हो। इसमें आपको आपके सारे सवालों के जवाब मिल जाएंगे।

अंतिम संस्कार में मटके के साथ दिखे पंडित भी…

सोशल मीडिया में जो तस्वीरें आ रही हैं उनमें साफतौर पर देखा जा सकता है कि Zareen Khan का अंतिम संस्कार किसी कब्रिस्तान में नहीं बल्कि शमशान में हो रहा था। इसके साथ ही जायद खान के हाथों में मटके और उनके कंधे पर जनेऊ भी साफ दिखाई दे रहा है। इसके साथ ही वायरल वीडियो पंडितों को भी साथ तौर पर क्रिया कर्म कराते हुए देखा जा सकता है। इन्हीं तस्वीरों और वीडियोज के आने के बाद से लगातार लोगों के मन में कई तरह के सवालों ने घर कर लिया है।

हिंदू-मुस्लिम दोनों धर्मों में थी आस्था…

अब आपको बताते हैं कि आखिर Zareen Khan का अंतिम संस्कार हिंदू रिवाजों से क्यों किया गया। इसके पीछे का कारण है कि संजय खान का परिवार लंबे समय से हिंदू-मुस्लिम दोनों धर्मों को मानता आ रहा था। बच्चों में इसका असर देखने को मिलता था। सुजैन खान जो अभिनेता रितिक की पूर्व पत्नी भी हैं ने कई बार कहा है कि हमारे घर में दोनों धर्मों को बराबर तौर पर देखा जाता है। यहाँ बता दें कि संजय खान ने कई हिंदू देवी-देवताओं की सिरीयल्स भी बनाए थे। इसमें से एक जय हनुमान नेशनल चैनल पर एक समय बहुत ज्यादा लोकप्रिय था।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *