जयपुर डेस्क। किसी भी देश के लिए शिक्षा का स्चर सही होना काफी महत्वपूर्ण माना जाता है। ये वही कड़ी है जो आपको दुनिया से जोड़े रखने में सहायक होती है। यही कारण है कि विकसित देशों में लगातार इस संबंध में आवश्यकता के अनुसार बदलाव होते रहते हैं। एक बार फिर से इन दिनों England की शिक्षा व्यवस्था में एक बड़ा बदलाव किया गया है जो अन्य देशों में चर्चा का विषय बन गया है। खासकर भारत में इस बदलाव की जानकारी मिलने के बाद से लोग इस बदलाव को भारत में भी करने की मांग कर रहे हैं।
किया गया है ये बदलाव
England ने स्कूली बच्चों के सेलेबस में सबसे बड़ा बदलाव करते हुए बताया है कि 2028 से स्कूलों में बच्चों को फेक न्यूज को चेक करने के संबंध में सिखाया जाएगा। इसके बारे में बात करते हुए शिक्षा सचिव ब्रिजेट फिलिप्सन ने कहा है कि इससे बच्चे आने वाले समय में बच्चे अपने आप को डिजिटल रूप में तैयार हो सकेंगे। इसके साथ ही बच्चों में फैक्ट्स को जानने की जिज्ञासा भी भी प्राप्त होगी। बता दें कि भारत की ही तरह इंग्लैंड में भी आए दिन फेक न्यूज पर विवाद होता रहता है।
भारत में भी उठने लगी ये मांग
England सरकार द्वारा सेलेबस में किए गए इस बदलाव के बाद भारत में लोगों ने इसे लागू करने की बात कही। लोगों का कहना है कि इसकी सबसे ज्यादा जरूरत ही भारत को है क्यों आज के समय में बच्चे सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म की चीजों को सच मान रहे हैं और इसमें 80 प्रतिशत तक चीजें गलत ही हैं। लोगों का कहना है कि बच्चे अगर बचपन और स्कूल में ही सही और गलत के बीच फेक चीजों का अंतर समझ जाएंगे तो निश्चित तौर पर ये देश के लिए काफी फायदेमंद होगा।
