जयपुर डेस्क। Virat Kohli की सबसे खास बात ये है कि वह 37 साल की उम्र में भी फिटनेस के मामले में युवाओं को पीछे छोड़ देते हैं। यहीं कारण है कि लोग फिटनेस के लिए मौजूदा समय में उन्हें अपना आदर्श मानते हैं। ऐसे में लोगों के अंदर इस बात को लेकर भी काफी बात होती है कि आखिर उन्हें इतनी ज्यादा ऊर्जा कहां से मिलती है। ऐसे में आज हम आपको बताने जा रहे हैं एक खास तरह की मीट के बारे में जो Virat Kohli को खासा पंसद है। हालांकि उन्होंने कई बार ये कहा कि की वो खुद शाकाहारी हैं तो फिर आइए जानते हैं मीट के दावे की सच्चाई।
किसी जानवर नहीं प्लांट का है ये मीट
हम आपको पहले ही ये साफ करते हैं कि Virat Kohli के लिए हमने जो मीट की बात की है वो किसी जानवर का नहीं बल्कि पेड़-पौधों से मिलने वाला मीट है। अब आप सोच रहे हैं होंगे कि ये कौनसा मीट है तो हम आपको बताते हैं। हम बात कर रहे हैं प्लांट मीट की जो पेड़-पौधों में पाया जाता है। इसमें कटहल, सोया, मीट प्रोटीन, दालें और ग्लूटेन और मशरूम जैसी चीजें शामिल हैं। आपको बता दें कि इन सबको ही प्लांट मीट कहा गया है।
खाने-पीने को लेकर काफी सेलेक्टीव हैं कोहली
Virat Kohli 37 वर्ष के हो चुके हैं फिर भी वो फिटनेसे के मामले में अपने से युवा खिलाड़ियों को मात देते हैं। आस्ट्रलिया के खिलाफ खेलने के पहले भी जो फिजिकल टेस्ट खिलाडियों का हुआ था उसमें भी उन्होंने सबसे कम समय में फिटनेस टेस्ट पास कर एक रिकॉर्ड अपने नाम किया था। Virat Kohli के फिटनेस के दिवाने भारत के बाहर भी हैं। यहीं कारण है कि भारत के बाहर पसंद किए जाने वाले खिलाड़ियों में विराट का नाम सबसे पहले आता है।
