फिल्मी स्टाइल में Shadi रोकने के लिए युवक ने की Entry, लेकिन END हुआ भयावह…

Shadi

जयपुर डेस्क। बीते कुछ सालों में लगातार देशभर से मां-बाप के द्वारा जबरन Shadi के बाद अपराध के मामले लगातार सामने आते रहे हैं। इसके बाद भी लोगों में इस तरह की Shadi को रोकने के लिए जागरूक न होना एक तरह का सवाल खड़ा करता है। ऐसे में एक बार फिर से हरियाणा के फरीदाबाद के रामनगर से ऐसा ही मामला देखने को मिला है जो लोगों को सोचने पर मजबूर कर रही है।

Shadi रोकने के लिए पहुंचा युवक

फरीदाबाद के सेक्टर 11 में वेगन आर कार में आए युवक के पहले एक सामान्य Shadi प्रक्रिया चल रही थी। लेकिन तभी युवक वहीं पहुंचा और जोर से चिल्लाया कि ये Shadi नहीं हो सकती है। इस दौरान उसके हाथों में एक कुल्हाड़ी भी थी। हालांकि लोगों ने पहले उसके हाथों से कुल्हाड़ी ली और फिर पुलिस को फोन कर उसे पुलिस के हवाले कर दिया। इसके बाद काफी ड्रामा हुआ लेकिन Shadi नहीं रूकी। पुलिस भी आरोपी को लेकर पुलिस स्टेशन आ गई।

बैग में रखा था पेट्रोल और माचिस

पुलिस जैसे ही युवक को लेकर थाने पहुंची तो उसने अचानक बैग से पेट्रोल निकालकर खुद को आग लगा लिय़ा। पुलिस ने अफरा-तफरी में युवक को अस्पताल में भर्ति करा परिवार वालों को इसकी सूचना दे दी। युवक के परिवार वालों का कहना है कि युवक का उस लड़की के साथ 4 सालों से प्रेम संबंध था लेकिन लड़की के घर वाले इस रिश्ते के लिए तैयार नहीं थे। डॉक्टरों का कहना है कि युवक 50 प्रतिशत तक जल गया है और फिलहाल उसकी स्थिति के बारे में 24 घंटे कुछ भी कहना मुश्किल है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *