Shashi थरूर के वंशवाद के लेख ने मचाया बवाल, BJP प्रवक्ता बोले अपने बारे में भी….

Shashi

जयपुर डेस्क। Shashi थरूर का नाम वैसे तो कांग्रेस के बड़े नेताओं के रुप में लिया जाता है। हालांकि पहलगाम हमले के बाद भाजपा के कहने पर विदेश जाने के बाद से थरूर के लिए मीडिया में काफी कुछ चलने लगा है। एक बार फिर से Shashi थरूर का वंशवाद पर लेख इस ओर इशारा कर रहा है कि अब उनका कांग्रेस के साथ प्रेम कम होने लगा है। हालांकि अबतक इस बारे में न ही कांग्रेस और न ही भाजपा की ओऱ से कोई बयान दिया गया है लेकिन भाजपा प्रवक्ता शहजाद पूनावाला ने अब इस संबंध में थरूर को घेरने में कोई कसर नहीं छोड़ी है।

क्या लिखा Shashi थरूर ने

Shashi थरूर ने भारत की राजनीति में वंशवाद की स्थिति को समझाते हुए एक लेख लिखा है जो इन दिनों चर्चा का विषय बनी हुई है। कांग्रेस के वरिष्ठ नेता ने इस लेख में खुद की पार्टी कांग्रेस, समाजवादी पार्टी, डीएमके , टीएमसी और नेशनल कांफ्रेंस का नाम लेते हुए लिखा है। Shashi थरूर ने लिखा है कि वंशवादी राजनीति भारत के लोकतंत्र के लिए एक तरह से कब्रगाह साबित हुई है। वह आगे लिखते हैं कि राजनीति सट्टा का निर्धारण योग्यता प्रतिबद्धता और जमीनी स्तर पर जुड़ाव की जगह भारत में वंश होता है। इसके बाद जरूर यह भी कहते हैं कि निश्चित तौर पर यदि ऐसा होता है तो कहीं की भी सरकार या सुशासन की व्यवस्था इससे प्रभावित होती है।

शहजाद पूनावाला ने ऐसे घेरा

Shashi थरूर के इस लेख पर उन्हें खेलते हुए शहजाद पूनावाला ने कहा कि अपने लेख तो लिख दिया लेकिन अब आप यह सोचने की आपके साथ क्या होने वाला है। Shashi थरूर पर तंज कसते हुए पुनावाला ने कहा कि निश्चित तौर पर वह खतरों के खिलाड़ी बन गए हैं। पूनावाला ने आगे कहा कि आपने अपने लेख में स्पष्ट तौर पर बताया है कि किस तरह भारत के लोगों को वंशवाद की राजनीति प्रभावित कर रही है तो ऐसे में आपने यह बात खुद की पार्टी कांग्रेस को बताना क्यों उचित नहीं समझा ? बता दें Shashi थरूर का यह लेख इन दिनों चर्चा का विषय बना हुआ है क्योंकि वंशवाद की राजनीति के आरोप लगातार कांग्रेस पर लगते रहे हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *