Women’s World Cup : दक्षिण अफ्रिकी एक्ट्रेस ने कहा- इंडिया के साथ भगवान थे…

World Cup

जयपुर डेस्क। भारत की महिला क्रिकेट टीम ने 25 सालों के बाद के सूखे को खत्म कर दिया है और इस World Cup को अपने नाम करने में सफल हुई है। भारत की जीत के बाद से लगातार सोशल मीडिया में लोगों ने अपनी प्रतिक्रयाएं भी दी है और लोग इस जीत के जश्न में डूबे हुए नजर आ रहे हैं। हालांकि हम बात कर रहे हैं एक दक्षिण अफ्रिकी एक्ट्रेस की जिसके बयान ने सबका ध्यान अपनी ओर खींच लिया है। आइए जानते हैं कि उसने ऐसा क्या कहा है जिसकी सोशल मीडिया में खासा चर्चा हो रही है।

अपने खिलाड़ियों पर साधा निशाना

दक्षिण अफ्रिका की एक्ट्रेस और लेखिका थान्या दूर ने कहा है कि भारत जीत का हकदार था। मजाकिए अंदाज के लिए जाने जानी वाली थान्या ने कहा कि भारत के साथ भगवान थे इसलिए उनकी जीत तो पक्की थी। जाहिर सी बात है कि एक्ट्रेस का कहना था कि सचिन खुद मैच देखने पहुंचे थे। इसके साथ ही उन्होंने अपने देश के पूर्व खिलाड़ियों से कहा कि वो कहां थे… क्या वो अपने देश की महिलाओं को चेयर करने नहीं पहुंच सकते थे।

भारत ने 298 रनों का दिया था लक्ष्य

भारत ने दक्षिण अफ्रीका को 298 रन का लक्ष्य दिया। जहां शेफाली वर्मा ने 87, दीप्ति शर्मा ने 58, स्मृति मंधाना ने 45 और ऋचा घोष ने 34 रन की शानदार पारी खेली। लक्ष्य का पीछा करने उत्तरी दक्षिण अफ्रीका की टीम ने अपनी पूरी मेहनत की लेकिन वह 246 रन पर ही सिमट कर रह गयी। SA की कप्तान लौरा वोल्वार्ट ने इस मुकाबले में 101 रन की शतकीय पारी खेली, लेकिन वह अपनी टीम को जीत दिलाने में सफल नहीं हो पायी। इस मैच में शेफाली वर्मा ने 2 विकेट लेकर मैच पलटा तो वहीं दीप्ति शर्मा ने 5 विकेट लेकर टीम को जीत दिला दी।

Pic Credit:- Amar Ujala

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *