जयपुर डेस्क। राजधानी जयपुर में एक बार फिर से सड़क हादसे ने लोगों को रोने के लिए मजबूर कर दिया। जानकारी के अनुसार जयपुर के लोहामंडी में एक Dumper ने अनियंत्रित होकर 19 लोगों की जान ले ली। इसके साथ ही 40 से ज्यादा लोग गंभीर रूप से घायल बताए जा रहे हैं। बताया जा रहा है कि मौत के आंकड़ों में अभी और बढ़ोतरी होने की संभावना है।
ऐसे हुआ हादसा
लोहामंडी में हरमाड़ा के पास सोमवार की दोपहर एक तेज रफ्तार Dumper ने अनियंत्रित होकर एक के बाद एक कई गाड़ियों को रौंद डाला। एक प्रत्यक्षदर्शी ने बताया कि Driver लगातार हॉर्न बजा रहा था लेकिन उसने Dumper को रोकने का कोई प्रय़ास नहीं किया। लोगों का कहना है कि जब Dumper रूकी तो हर कहीं टूटी-फूटी हालत में गाड़ियां थीं औऱ लोग दर्द से चीखते चिल्लाते नजर आ रहे थे। घायलों को कांवटिया अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
10 से ज्यादा गाड़ियों को जोरदार टक्कर
बताया गया है कि चालक Dumper को काबू नहीं कर पाया और उसने लगातार 10 से ज्यादा गाड़ियों को जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि कई कारें और बाइकें बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गईं। वहां मौजूद लोगों के अनुसार हादसे के बाद सड़क पर गाड़ियों और मलबे का ढेर लग गया। कुछ बाइकें और शव Dumper के नीचे फंस गए, जिन्हें निकालने में काफी मशक्कत करनी पड़ी।

स्थानीय लोगों का फूटा गुस्सा
Dumper के रूकने के बाद पुलिस मौके पर पहुंच गई औऱ राहत कार्य शुरू कर दिया गया। एक ओर लोग पुलिस के साथ मिलकर राहत कार्य में लगे थे वहीं दूसरी ओर Dumper चालक के खिलाफ लोगों का गुस्सा फूट गया। हालांकि पुलिस ने किसी तरह से लोगों का गुस्सा शांत कराने के बाद राहत कार्य किया।
नशे में था ड्राइवर, लोगों ने कहा हमारे हवाले करो…
पुलिस की प्रारंभिक जांच में पता चला है कि ड्राइवर नशे में था। हालांकि इस संबंध में अभी तक पुलिस की ओर से कोई आधिकारिक बयान नहीं दिया गया है लेकिन प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार भी ड्राइवर नशे में धूत बताया गया है। पुलिस और स्थानीय लोगों के सामने इस बात को लेकर झड़प की स्थिति भी बन गई क्यों कि लोगों का कहना था कि ड्राइवर को हमारे हवाले करो। हालांकि पुलिस ने लोगों को समझाया कि फिलहाल के लिए उनकी प्राथमिकता राहत कार्य है।
