Priyanka गांधी ने पीएम मोदी को घेरा, कहा- कहीं कोई डबल इंजन नहीं है सबकुछ….

Priyanka

जयपुर डेस्क। कांग्रेस महासचिव Priyanka गांधी ने एक बार फिर से पीएम मोदी को घेरते हुए कहा कि जिस भी राज्य में भाजपा की सरकार है वहां के लोगों को लगता है कि डबल इंजन की सरकार से लोगों को ज्यादा फायदा होगा। उन्होंने कहा कि ये सिर्फ कहने की बात रह गई है। Priyanka गांधी ने कहा कि ऐसे हालात हो गए हैं कि फिलहाल सबकुछ दिल्ली में ही तय हो रहा है। उन्होंने कहा कि डबल इंजन वाली राज्यों में एक भी इंजन ठीक से काम नहीं कर रहा है। Priyanka गांधी ने उक्त बातें बिहार के बेगूसराय में आयोजित एक जनसभा के दौरान उक्त बातें कहीं।

मतदाताओं को कमजोर करने का किया काम

Priyanka गांधी ने कहा कि बिहार वो जमीन है जहां से महात्मा गांधी ने शुरूआत की थी। उन्होंने इस पावन जगह से संविधान के लिए आवाज उठाई थी। Priyanka गांधी ने कहा कि मैं आपको ये बताना चाहती हूं कि लगातार लोगों के वोट देने के अधिकार को कमजोर किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि SIR इस संबंध में सबसे अच्छा उदाहरण है।

20 सालों से बिहार में है भाजपा लेकिन…

Priyanka गांधी ने कहा कि 20 सालों से बिहार में भाजपा काम कर रही है। इसके बाद भी लोगों की हालत के लिए दूसरी राजनीतिक पार्टियों को जिम्मेदार ठहराती है। उन्होंने कहा कि भाजपा के काम ही ऐसे हैं कि वह खुद तो कुछ भी कर नहीं पाती है औऱ दूसरों पर सवाल खड़े कर ये जताने की कोशिश करती है कि सारी गलती के लिए जिम्मेदार विपक्ष है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *