100% साक्षरता के बाद अब Kerala चरम गरीबी खत्म करने वाला बना पहला राज्य…

Kerala

जयपुर डेस्क। Kerala के लोगों के लिए आज एक बड़ी खबर आई है जिसमें बताया गया है कि वह चरम गरीबी खत्म करने वाला देश का पहला राज्य बन गया है। इसकी घोषणा सीएम पिनराई विजयन ने विधानसभा सत्र के दौरान की। बता दें कि देश में 100% साक्षरता देने वाले मामले में भी केरल पहला राज्य था, इसके साथ ही इस राज्य में रोजगार और मेडिकल सुविधाओं के लिए अन्य राज्यों की तूलना में काफी कुछ है।

1000 करोड़ से ज्यादा का किया निवेश


चरम गरीबी को खत्म करने के विषय में बताते हुए केरल के सीएम पिनराई विजयन ने कहा कि हमने इस काम के लिए काफी समय से योजना तैयार कर ली थी। उन्होंने कहा कि इसके लिए सरकार ने करीब 1000 करोड़ रुपए की राशि लगाई है। उन्होंने आंकड़ों के साथ बताया कि मेडिकल हो या फिर भोजन, घर-मकान हो या फिर जमीन सरकार ने लोगों की गरीबी खत्म करने के लिए हर संभव मदद की गई है। उन्होंने कहा कि लोगों के लिए ये बड़ी बात है कि अब अपने राज्य में एक भी परिवार गरीबी रेखा के नीचे नहीं है। उन्होंने कहा कि राज्य के स्थापना दिवस के मौके पर ये घोषणा काफी महत्वपूर्ण है।

विपक्ष ने दावों को बताया खोखला

हालांकि इस घोषणा के बाद विधानसभा में विपक्ष (कांग्रेस समर्थित यूडीएफ) ने जमकर हंगामा किया साथ ही विधानसभा सत्र का भी बाहिष्कार किया। विपक्ष का कहना था कि अगर ऐसा कुछ सच में होता ये लोगों के बीच दिखने भी लगते। विपक्ष ने कहा कि सरकार एक बार फिर से जनता का ध्यान भटकाने की कोशिश कर रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *