जयपुर डेस्क। फिलहाल तो आईपीएल को शुरू होने में काफी समय बचा है लेकिन इसके लिए लोगों की दीवानगी इतनी होती है कि लोगों के लिए कुछ भी समझ पाना मुश्किल होता है। बीते तीन-चार दिनों से लगातार मीडिया में इस तरह की खबर चल रही है कि भारतीय टीम के पूर्व कप्तान Rohit Sharma कोलकाता नाइट राइडर की टीम में शामिल होने जा रहे हैं। इस खबर के पीछे अपनी दवा भी किया जा रहा है कि अभिषेक नायर को कोलकाता नाइट राइडर्स में शामिल कर लिया गया है इसलिए Rohit Sharma भी जल्द ही कोलकाता की टीम से जुड़ सकते हैं। इस बात पर सोशल मीडिया में अच्छी खासी बहस छिड़ी हुई है तो लिए आपको बताते हैं कि इस खबर में कितनी सच्चाई है।
MI ने किया दावे को खत्म
Rohit Sharma की मुंबई इंडियन छोड़कर जाने की खबरों को मुंबई इंडियन ने एक पोस्ट कर खत्म कर दिया है। इस पोस्ट में मुंबई इंडियन के कैप्टन ने लिखा है कि अगले आईपीएल में सूरज तो उगेगा ही लेकिन यह सूरज Knights के लिए पुख्ता तौर पर नहीं होने वाला है। जाहिर सी बात है कि इस पोस्ट के जरिए मुंबई इंडियंस ने ही जाहिर कर दिया है कि वह अपने पुराने कप्तान और धांसू खिलाड़ी Rohit Sharma को किसी और टीम के साथ जोड़ने नहीं देंगे। हालांकि यह बात सच है कि Rohit Sharma की सबसे करीबी दोस्त अभिषेक नायर अब कोलकाता नाइट राइडर के साथ जुड़ रहे हैं लेकिन Rohit Sharma के उस टीम से जुड़ने की फिलहाल कोई गुंजाइश नजर नहीं आ रही है।

चंद्रकांत पंडित की जगह नायर
कोलकाता नाइट राइडर्स के लिए पिछले साल तक कोच की भूमिका चंद्रकांत पंडित ने निभाई थी लेकिन इस बार यह भूमिका अभिषेक नायर निभाने जा रहे हैं। यही कारण है कि फैंस को ऐसा लग रहा था कि निश्चित तौर पर अगर अभिषेक नायर कोलकाता की टीम में शामिल हो रहे हैं तो वह अपने साथ Rohit Sharma को ले जाने में कमियाब हो जाएंगे लेकिन ऐसा कुछ होता फिलहाल तो नहीं नजर आ रहा है।

