Rahul Gandhi ने किया मोदी पर हमला कहा- इस आदमी से ज्यादा तो उस महिला….

Rahul Gandhi

जयपर डेस्क । कांग्रेसी नेता Rahul Gandhi ने एक बार फिर से नरेंद्र मोदी पर बड़ा हमला किया। Rahul Gandhi ने कहा कि अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप लगातार ऑपरेशन सिंदूर को रोकने का दावा करते रहे और पीएम मोदी ने यह कहने का दम नहीं हुआ कि आप झूठ बोल रहे हो। एक बार फिर से बांग्लादेश स्वतंत्रता संग्राम का उल्लेख करते हुए Rahul Gandhi ने कहा कि जिस तरह से 1971 में अमेरिका को इंदिरा
गांधी जी ने जवाब दिया था और अमेरिका ने अपनी सुना भी भेजी थी इसके बाद भी इंदिरा गांधी ने साफ कर दिया था कि हम किसी से नहीं डरते हमें जो करना है वह हम करके रहेंगे। राहुल गांधी ने कहा कि इंदिरा गांधी वह महिला थी जिससे उसे समय अमेरिका भी डरता था और मोदी जी से तो ज्यादा ही दम रखती थी।

राज्य सरकारों को भी नहीं करने देते काम

बिहार के नालंदा में एक चुनावी सभा को संबोधित करते हुए Rahul Gandhi ने कहा कि हालात ऐसे हो गए हैं कि मुख्यमंत्री अगर भारतीय जनता पार्टी का है तो वह अपने मन से राज्य के लिए कुछ भी नहीं कर सकता। राहुल गांधी ने कहा कि बिहार में भले नीतीश कुमार सरकार चला रहे हैं लेकिन उनको चलने वाले प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और अमित शाह ही हैं। RSS का नाम लिए बिना उन्होंने कहा कि राज्य सरकारों को केवल और केवल नागपुर से संचालित किया जा रहा है। बिहार चुनाव पर बात करते हुए Rahul Gandhi ने कहा कि एक बार फिर से नालंदा को हम विश्व में शिक्षा का केंद्र बनेंगे।

पीएम मोदी के हाथ में है रिमोट कंट्रोल

प्रधानमंत्री मोदी को आड़े हाथों लेते हुए Rahul Gandhi ने कहा कि नीतीश कुमार को भी प्रधानमंत्री मोदी और अमित शाह कंट्रोल करते हैं। उन्होंने कहा कि असल रिमोट कंट्रोल तो इन्हीं दोनों के पास है जिससे राज्य की सरकारी चलाई जा रही है। Rahul Gandhi ने कहा कि जनता को यह समझना होगा कि वह कोई ऐसी सरकार चाहती है जिसे दो आदमी रिमोट से चलाएं या फिर अपने राज्य में अपने लोगों की सरकार बने।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *