Congress ने किया दावा- मोदी सरकार LIC के 34000 करोड़ अडानी की कंपन्नी में जबरन…

Congress

जयपुर डेस्क। मोदी सरकार पर लगातार Congress अडानी ग्रूप का दोस्त बताकर लगतार घेरती रही है। एक बार फिर से कांग्रेस की ओर से बड़ा दावा करते हुए कहा गया है कि मोदी सरकार अडानी ग्रूप को फायदा पहुंचाने के लिए LIC के 34000 करोड़ रूपए जबरन इंवेस्ट करा रही है। कांग्रेन ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर इस सबंध में पोस्ट करते हुए कहा है कि मोदी जी अपनी परम मित्र को फायदा पहुंचाने के लिए किसी भी हद तक जा सकते हैं। Congress का कहना है कि मोदी सरकार देश की जनता की गाढ़ी कमाई के साथ ऐसा भी कर सकती है इसकी जानकारी देश के लोगों को वाशिंगटन पोस्ट के माध्यम से होती है ये भी एक तरह का दुर्भाग्य ही है।

घूसखोरी के बाद नहीं मिला लोन तो…

Congress ने अपने पोस्ट में भाजपा सरकार को घेरते हुए कहा कि अडानी ग्रूप पर घूसखोरी के आरोप लगे तो दुनिया के सभी बैंकों ने उन्हें कर्ज देने से मना कर दिया था। हालांकि ऐसे में भी भाजपा और मोदी सरकार अपने मित्र का साथ देने में कोई कसर नहीं छोड़ रही है। इसका एक ही उद्देश्य हो सकता है कि अडानी की कंपन्नियां अपने नूकसान की भरपाई कर एक बार फिर से पटरी पर लौट सकें।

Congress अध्यक्ष ने कही ये बात

Congress अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने इस संबंध में भाजपा और केंद्र सरकार को घेरते हुए कहा कि एक डूबती नयां में लोगों के मेहनत का पैसा लगाना कहां तक सही है। Congress अध्यक्ष ने कहा है कि मोदी सरकार को देश के लोगों के मेहनत के पैसों से ज्यादा अपने मित्र अडानी की पड़ी है। उन्होंने कहा कि यही हाल रहा तो सहारा के जैसे एख दिन LIC भी लोगों के पैसे देने में अक्षम हो जाएगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *