70 की उम्र में shirtless होकर लूटा मजमा, लोग बोले मजा आ गया…

shirtless

जयपुर डेस्क। बॉलीवुड में काफी कम लोग हैं जो 4 दशकों से ज्यादा सक्रिय हैं। इनमें सबसे पहला नाम तो बॉलीवुड के महानायक का आता है और उसके बाद किसी और का नाम आता है तो वो हैं अनुपम खेर। अनुपम खेर की काफ लंबे समय से फिल्म इंडस्ट्री में काम कर रहे हैं और लगातार उन्हें लोगों का प्यार भी मिलता है। ऐसे में वो हमेशा किसी न किसी कारण चर्चाओं में भी बने रहते हैं। हालांकि इसका कारण उनका बेबाकपन भी है लेकिन आज हम उनके किसी और रूप के बारे में बात कर रहे हैं जो इन सोशल मीडिया में छाया हुआ है।

shirtless होकर लूट ली महफिल

अनुपम खेर सोशल मीडिया में काफी एक्टिव नजर आते हैं औऱ यहीं कारण है कि सोशल मीडिया में उनके फॉलोवरों की कोई कमी नही हैं। सोशल मीडिया में वो ऐसे एकलौते एक्टर हैं जो सीधे तौर पर फैंस से इंटरएक्ट करते हुए नजर आते हैं। ऐसे में एक बार फिर से अनुपम खेर ने लोगों को दिवाली के बाद एक पोस्ट शेयर करते हुए दिवाली का गिफ्ट दिया है जो इन दिनों सोशल मीडिया में छाया हुआ है। दरअसल अनुपम खेर ने एक shirtless तस्वीर साझा की है जिसमें वे Gym में पसीना बहाते हुए नजर आ रहे हैं।

फैंस ने दिए ऐसे रिएक्शन

shirtless तस्वीर को देखने के बाद फैंस में कमेंट्स करने की एक अलग ही होड़ देखने को मिली। सोशल मीडिया में इस तस्वीर पर लोगों ने जमकर प्यार लूटाया। एक ने कमेंट में लिखा कि एज इस जस्ट ए नंबर। वहीं दूसरे फैन ने लिखा कि हर दिन आप औऱ भी ज्यादा यंग होते जा रहे हैं। बता दें कि अनुपम खेर लगातार फिल्म कर रहे हैं और आने वाले दिनों में भी उनकी कई फिल्में रिलीज होने की कगार पर हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *