जयपुर डेस्क। लंबे समय़ से इस बात की चर्चा हो रही थी कि Rohit और शर्मा शाय़द ही 2027 का वर्ल्ड कप खेलते हुए नजर आएं। हालांकि अब Rohit और कोहली ने बिना कुछ कहे ये बता दिया है कि दोनों पूरी तरह से आने वाले वर्ल्ड कप के लिए तैयार हैं। आस्ट्रेलिया के खिलाफ खेले गए आखिरी एकदिवसीय मुकाबले में Rohit शर्मा के बल्ले से शानदार शतक आया जिसने फैंस के दिलों को काफी राहत दी होगी। इसके साथ ही विराट ने भी 2 बार 0 में आउट होने के बाद नाबाद 74 रनों की पारी खेली।
बल्ले से दिया आलोचकों को जवाब
Rohit शर्मा ने शानदार बल्लेबाजी करते हुए आखिरी 2 मुकाबले में ये दिखा दिया कि अब भी विश्व में ओपनिंग के लिए उनके आगे कोई और दुसरा नहीं है। वहीं 2 लगातार मुकाबले में संघर्ष करने के बाद कोहली एक बार फिर से अपने पुराने तेवर में नजर आए और आस्ट्रेलिया के खिलाफ बल्लेबाजी कर उन्होंने अपने आलोचकों का मुंह बंद कर दिया।

236 रनों का मिला था लक्ष्य
आस्ट्रेलिया ने भारत के सामने 236 रनों का लक्ष्य रखा था जिसे पूरा करने में भारत को किसी भी तरह की परेशानी का सामना नहीं करना पड़ा। बल्लेबादजी के लिए उतरे गिल और Rohit ने 10 ओवरों में बिना किसी विकेट खोए 61 रन बनाकर भारत की जीत की नींव रख दी। हालांकी इसके बाद से गिल जरूर आउट हो गए लेकिन कोहली ने एक ओऱ से मैच को संभाले रखा। मैच के दौरान Rohit और कोहली नाबाद रहे और भारत को जीत दिलाकर ही वापस पवेलियन लौटे।
