जयपुर डेस्क। भारत ने आस्ट्रेलिया के खिलाफ भले ही वनडे सीरीज गवां दी है लेकिन उससे ज्यादा चर्चा किसी औऱ बात की हो रही है। 3 मैचों की सीरीज में अब आस्ट्रेलिया 2 लगातार मुकाबले जीत कर आगे निकल गया है। खेले गए दोनों मुकाबले में भारत ने पहले बल्लेबाजी की औऱ आस्ट्रेलिया को एक अच्छा स्कोर देने में कामयाब नहीं हो सकी। हालांकि दूसरे वनडे में Rohit शर्मा ने एक अच्छी पारी जरूर खेली लेकिन लगातार दूसरी बार कोहली 0 बनाकर आउट हो गए।
हेड कोच गौतम गंभीर का वीडियो वायरल
मैच खत्म होने के बाद का टीम इंडिया के हेड कोच गौतम गंभीर का एक वीडियो सोशल मीडिया में वायरल हो रहा है जिसमें वो आस्ट्रेलिया के खिलाफ खेले गए दूसरे वनडे को Rohit शर्मा का फेयरवेल मैच बताते हुए नजर आ रहे हैं। इस वीडियो में पूर्व कप्तान के साथ ही मौजूदा कप्तान Rohit शर्मा भी जर आ रहे हैं। हालांकि इस वीडियो को देखकर ये आसानी से समझा जा सकता है कि जो कुछ हो रहा है वो सब मजाक में हो रहा है।

मैदान में कोहली के लिए भी दिखा था ऐसा नजारा
बता दें कि Rohit शर्मा को आस्ट्रेलिया दौरे से हटाए जाने के बाद से इन दिनों सोशल मीडिया में इस बात की चर्चा जोरों पर है कि कोहली औऱ Rohit जैसे दिग्गज अब 2027 में होने वाले वर्ल्ड कप में नजर नहीं आएंगे। आस्ट्रेलिया के खिलाफ कोहली के आउट होने के बाद भी फैंस ने कोहली को ऐसे विदाई थी जैसे वो अपना आखिरी मुकाबला खेल रहे हैं। इसके बाद से इस बात की चर्चा और बढ़ गई। हालांकि हेड कोच और Rohit शर्मा और कोहली की बॉंडिंग को देख फिलहाल तो ऐसा कुछ भी नहीं लगता है।
