Crime : Doctor ने हाथ में लिखा सुसाइड नोट और पुलिस वालों पर ही लगाया रेप…

Doctor

जयपुर डेस्क। महाराष्ट्र के सतारा में एक हैरान करने वाला मामला सामने आया है। जानकारी के अनुसार एक महिला Doctor अपनी एक फ्लैट में पुलिस को फांसी के फंदे से झुलती हुई पाई गई है। सबसे हैरान करने वाली बात ये है कि महिला Doctor ने सुसाइड नोट के लिए किसी कॉपी या पेन का सहारा नहीं लिया है बल्कि अपना हाथों पर ही उसने सुसाइड नोट लिख दिया है। मामले की सूचना मिलने के बाद से पुलिस हरकत में आ गई है औऱ बॉडी को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।

पुलिस वालों पर ही लगाया रेप का आरोप

जानकारी के अनुसार 2 महिला Doctor ने इस सुसाइड के पीछे का कारण 2 पुलिसकर्मियों को ही बताया है। जानकारी के अनुसार दोनों लगातार महिला का रेप औऱ उत्पीड़न कर रहे थे जिससे तंग आकर महिला Doctor ने ये कदम उठाया है। हालांकि अभी तक उन 2 पुलिसकर्मियों का नाम सामने नहीं आया है । पुलिस का कहना है कि आरोपी कोई भी हो उसे बक्शा नहीं जाएगा।

Doctor
Pic Credit :- NDTV

महिला आयोग की चीफ ने कही ये बात

इस पूरे मामले में महाराष्ट्र की महिला आयोग की चीफ रूपाली ने कहा कि जब रक्षक ही भक्षक बन जाए को फिऱ शोषण की शिकायत के लिए आम लोग कहां जाएंगे। उन्होंने कहा कि मामले की निष्पक्षता से जांच होनी चाहिए जिससे कि बाकी की महिलाओं में एक अच्छा संदेश जाए। इस बाबत पुलिस ने आरोपियों की गिऱफ्तारी के लिए एक SIT का गठन किया है औऱ 7 दिनों के अंदर आरोपियों की गिऱफ्तारी की गारंटी दे रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *