जयपुर डेस्क। भारत के रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने Diwali के मौके पर एक बार फिर से आड़े हाथों लिया है। रक्षामंत्री उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ के ब्रह्मोस एयरोस्पेस यूनिट से सुपरसोनिक ब्रह्मोस मिसाइल के पहले बैच को हरी झंडी दिखाने के लिए मौके पर पहुंचे थे। इस दौरान उनके साथ यूपी के सीएम योगी आदित्यनाथ भी मौजूद थे। मौके पर रक्षा मंत्री ने एक बार फिर से Diwali के मौके पर पाकिस्तान को साफ करते हुए कहा कि भारत ने अभी तक एक बार भी खुद से युद्ध की शुरूआत नहीं की है अगर कभी भी ऐसा मौका आया तो फिर पाक के लिए वो आखिरी युद्ध होगा क्यों कि इसके बाद वो किसी और से लड़ाई के लिए लायक नहीं रहेगा।
हर साल तैयार होंगे 80 से 100 मिलाइलें
लखनऊ के ब्रह्मोस एयरोस्पेस की शुरूआत 2021 में हुई थी और इसके बाद ये मिसाइलों का पहला बैच है जो तैयार हुआ है। उम्मीद की जा रही है कि यहां से हर साल लगभग 100 मिसाइलें तैयार होंगी जिससे भारत की वायुसेना और भी ज्यादा सशक्त नजर आएगी। रक्षामंत्री ने कहा कि ब्रह्मोस ना सिर्फ मिसाइलें तैयार कर रहा है बल्कि दुनिया को ये संदेश भी दे रहा है कि आने वाले समय में युद्ध के मामले में भारत आत्मनिर्भर हो जाएगा।
पाकिस्तान का इलाका ब्रह्मोस के रेंज में…
रक्षा मंत्री ने कहा कि ब्रह्मोस के राडार पर पूरे पाकिस्तान के इलाके हैं, हालांकि हमने कभी भी आम लोगों को निशाना बनाने की सोच नहीं रखी है। रक्षामंत्री ने कहा कि इससे न सिर्फ भारत सैन्य मामलों में मजबूत हुआ है बल्कि यहां के लोगों के लिए रोजगार के अवसर भी खोलें हैं। उन्होंने कहा कि इनके कारण भारत में भी आत्मनिर्भऱता के साथ आत्मविश्वास आएगा।
