Abhishek को ऐश्वर्या नहीं इस एक्ट्रेस से हुआ था पहला प्यार, साथ सोने के लिए…

जयपुर डेस्क। बॉलीवुड सितारों के दिए हुए बयान इंटरनेट पर चिंगारी की तरह काम करते हैं। लोग सोशल मीडिय़ा में लगातार इन बयानों पर चर्चा औऱ कई बार तो बहस करने के लिए भी तैयार हो जाते हैं। ऐसा ही एक बयान बॉलीवुड के महानायक के बेटे Abhishek बच्चन ने दिया है जिसपर इन दिनों सोशल मीडिया में खासा चर्चा हो रही है। दरअसल, अपने एक बयान में अभिषेक बच्चन ने बताया है कि उन्हें पहली एक्ट्रेस जो पसंद आई थी वो ऐश्वर्या नहीं बल्कि कोई औऱ थी।

जीनत अमान से हुआ था पहला प्यार

Abhishek बच्चन ने बॉलीवुड के प्रसिद्ध डायरेक्टर साजिद खान से बात करते हुए कहा कि उन्हें जीनत अमान बहुत पसंद थी। अभिषेक ने कहा कि हालांकि मैं उस समय इन चीजों के लिए काफी छोटा था लेकिन मुझे वो फिर भी काफी अच्छी लगती थीं। अभिषेक ने बताया कि उन्होंने एक बार एक्ट्रेस से ये भी कह दिया था कि मैं आपके साथ सोना चाहता हूं।

जीनत अमान ने दिया ये जवाब

जीनत अमान ने उस समय ने कहा कि अभिषेक को जवाब दिया था कि पहले बड़े हो जाओ उसके बाद मेरे साथ सोना। बता दें कि जीनत अमान अपने समय के बेबाक एक्ट्रेसेज में से एक थीं जो अपनी बात खुलकर रखने के लिए जानी जाती थी। हालांकि अभिषेक ने कहा कि इसके बाद से उन्हें सिर्फ ऐश्वर्या ही पसंद आई।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *