Afghanistan ने उतारी पाकिस्तान की पैंट, परेड निकालकर भारत के दिए घाव….

Afghanistan

जयपुर डेस्क। Afghanistan और पाकिस्तान के बीच सीजफायर जरूर हो गया है लेकिन दोनों देश एक दूसरे को नीचा दिखाने का कोई मौका नहीं छोड़ रहे हैं। इसी कड़ी में अब तालिबान ने कुछ ऐसा किया है जो सोशल मीडिया में बहुत तेजी के साथ वायरल हो रहा है। तालिबान ने पाकिस्तान से हुए युद्ध के दौरान उनके सैनिकों की पैंट उतार कर उसकी परेड निकाली है जिसका वीडियो आप सोशल मीडिया में तेजी से वायरल हो रहा है। इतना ही नहीं तालिबान ने पाकिस्तान की सेना से जप्त किए हुए टैंकों को भी वीडियो में दिखाया है और इसका कनेक्शन भारत से जुड़ा हुआ है।

भारत से है यह कनेक्शन

तालिबान के लड़ाकों ने इस संबंध में जो वीडियो डाला है उसे वीडियो में पाकिस्तान के सैनिकों की पैंट के साथ उनके टैंक भी दिखाए गए हैं। सबसे मजे की बात यह है कि उन्होंने इसके साथ जो कैप्शन लिखा है उसमें इसे ‘93000 पेंट सेरेमनी 2.0’ का नाम दिया है। अगर आप अभी भी नहीं समझ पाए हैं तो आपको बता दें कि 1971 में जब भारत और पाकिस्तान के बीच युद्ध हुआ था तो पाकिस्तान के 93000 सैनिकों ने भारतीय फौज के सामने आत्मसमर्पण कर दिया था। उस समय से लगातार यह संख्या पाकिस्तान के लिए शर्म का प्रतीक बन गई है।

एक्स पर ट्रेंड हुआ 93000

तालिबान के लड़कों ने यह वीडियो डाला वैसे ही सोशल मीडिया और एक्स पर 93000 ट्रेंड करने लगा। लोग इस वीडियो पर कमेंट करने लगे और निश्चित तौर पर इस वीडियो के सामने आने के बाद एक बार फिर से अंतरराष्ट्रीय स्तर पर पाकिस्तान को फजीहत पड़ रही है। बता दे की 1971 की भारत-पाक युद्ध के दौरान भी जब पाक की 93000 सैनिकों ने भारत की फौज के आगे समर्पण किया था तब भी पाकिस्तान को काफी शर्म का सामना करना पड़ा था। अब एक बार फिर से Afghanistan के लड़ाकों ने पाकिस्तान के इस घाव को कुरेदने की कोशिश की है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *